फोन-0542-2333378
ईमेल: kashipatrakarsangh@gmail.com

समाचार

प्रशांत को बैडमिंटन एकल का खिताब रोहित और अरुण कैरम के बने युगल चैंपियन

वाराणसी, 23 जनवरी। प्रशांत मोहन ने शनिवार को 38वीं दीनानाथ गुप्त मीडिया बैडमिंटन प्रतियोगिता में संदीप गुप्ता को 9-11, 11-2, 12-10 अंक से पराजित कर एकल वर्ग का खिताब जीता।
आनन्द चंदोला खेल महोत्सव के तहत काशी पत्रकार संघ के बैनर तले वाराणसी प्रेस क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के पहले सेमी फाइनल में संदीप गुप्ता ने पंकज त्रिपाठी को 12-10, 11-7 अंक से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में प्रशांत मोहन ने चंदन रूपानी को 11-2, 11-4 अंक से हराया।
ईश्वरचन्द्र सिनहा बहुउद्देशीय सभागार में खेले गए कैरम के युगल फाइनल में रोहित चतुर्वेदी और अरुण मालवीय की जोड़ी ने पंकज त्रिपाठी और आर संजय को 16-0, 16-5 अंकों से पराजित कर खिताब जीता। सेमीफाइनल में रोहित चतुर्वेदी और अरुण मालवीय की जोड़ी ने संदीप गुप्ता और केबी रावत की जोड़ी को 7-2, 10-2 अंक से हराया दूसरे सेमीफाइनल में पंकज त्रिपाठी व आर संजय की जोड़ी ने चन्द्रप्रकाश और चंदन रूपानी की जोड़ी को 19-2, 20-5 अंक से हराया।
कैरम के एकल में संदीप गुप्ता और पंकज त्रिपाठी के बीच खिताबी मुकाबला होगा। पहले सेमीफाइनल में संदीप गुप्ता ने रोहित चतुर्वेदी को 10-5, 21-2 अंक से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में पंकज ने चंद्रप्रकाश को 11-0, 12-5 अंक से हराया। अंतर्राष्ट्रीय रेफरी रमेश वर्मा की देखरेख में अश्वनी चक्रवाल, संदीप यादव, जमुनाधर गुप्ता और शोएब रजा निर्णायक का काम किया।
शतरंज में संतोष चौरसिया चार चक्र के बाद चार अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। पंकज त्रिपाठी संदीप गुप्ता और मनोज राय के तीन-तीन अंक तथा आर संजय और अरुण मालवीय के दो-दो अंक थे। दिनेश दत्त पाठक और अशोक पाण्डेय निर्णायक थे। खेल संयोजक कृष्ण बहादुर रावत के अनुसार शनिवार को दिन में 11 बजे से सभी वर्गों के फाइनल खेला जाएगा। उसके बाद विश्वनाथ सिंह दद्दू स्मृति टेबल टेनिस के मुकाबले खेले जाएंगे।
कृष्ण बहादुर रावत
खेल संयोजक