फोन-0542-2333378
ईमेल: kashipatrakarsangh@gmail.com

समाचार

पत्रकारों की समस्या को लेकर सरकार गंभीर: सीएम योगी मुख्यमंत्री से मिला काशी पत्रकार संघ का प्रतिनिधिमंडल पत्रकारों को आवास योजना का मिलेगा लाभ आयुष्मान समेत अन्य योजनाएं भी लागू होगी पराड़कर स्मृति भवन में आने का किया वादा

वाराणसी। वाराणसी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों के हितों को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कई महत्वपूर्ण संकेत दिए। काशी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल से हुई मुलाकात में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पत्रकारों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार आवास, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को उनके लिए सुलभ बनाने की दिशा में काम कर रही है।
संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बीते 9 साल में बदलती काशी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में काशी के विकास कार्यांे की सराहना की। कहा कि ‘बदलता बनारस’ पूरे देश में अब विकास का मॉडल बन चुका है। संघ अध्यक्ष ने नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए आवास की समस्या, वरिष्ठ पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत और पेंशन के मुद्दे सम्बंधित बात रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि गोरखपुर की तर्ज पर वाराणसी सहित अन्य जिलों में भी पत्रकार आवास योजनाएं लागू करने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही, पत्रकारों को आयुष्मान योजना से भी जोड़ा जाएगा जिससे पत्रकारों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। इसको सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है और पत्रकार, जो दिन-रात समाज को जागरूक रखने का कार्य करते हैं, उन्हें भी इन योजनाओं से जोड़ा जाना प्राथमिकता में है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की सभी बातों को गंभीरतापूर्वक सुना। तत्पश्चात संघ अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्रकारों की समस्याओं के बाबत पत्रक सौंपा और सहानुभूतिपूर्वक पूरा करने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र, पूर्व अध्यक्ष योगेश गुप्त, काशीवार्ता के प्रबंध निदेशक सुशील सिंह, वरिष्ठ पत्रकार दीनबंधु राय शामिल थे।
स्व॰ रमेंद्र सिंह के परिजनों को मिले मुआवजा
बातचीत के दौरान वरिष्ठ पत्रकार स्व॰ रमेंद्र सिंह के परिजनों को मुआवजा अभी तक न मिलने की बात संज्ञान मंे दिया गया, जिस पर मुख्यमंत्री ने मामले के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री को वार्षिकी भेंट की
संघ अध्यक्ष की ओर से मुख्यमंत्री को वार्षिकी डायरी भेंट की गई। मुख्यमंत्री ने वार्षिकी के मुख्यपृष्ठ के साथ अन्य पन्नों को भी देखा। पत्रकारिता के पुरोधा विष्णु राव पराड़कर की कर्मस्थली ‘पराड़कर स्मृति भवन’ आने के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने जल्द ही वहां आने का वादा किया।
जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
महामंत्री

पत्रकारों के लिए प्रोटेक्शन एक्ट जरूरी: डा॰ संजय निषाद पत्रकारों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने का किया वादा

काशी पत्रकार संघ के ‘संवाद कार्यक्रम’ में पत्रकारों की समस्या पर चिंता जताई
वाराणसी, 17 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डा॰ संजय निषाद (मत्स्य पालन विभाग) ने कहा है कि काशी पत्रकार संघ का इतिहास केवल एक संस्था का इतिहास नही है बल्कि यह काशी की सामाजिक चेतना, संघर्ष और संच्चाई की आवाज का एक जीवंत दस्तावेज हैं। यह वर्षों से पत्रकारिता की परम्पराओं, मूल्यों और जनहित की भावना को जिस समर्पण के साथ संजोकर रखा है वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं पर गंभीर चिंता जताई और उनके लिए एक सशक्त “प्रोटेक्शन एक्ट” लागू करने पर सहमति जताई।
शुक्रवार को काशी पत्रकार संघ की पहल पर आयोजित में ‘संवाद कार्यक्रम’ में पराड़कर स्मृति भवन पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज़ादी के आंदोलन में काशी की पत्रकारिता ने अपनी लेखनी के माध्यम से जनजागरण और क्रांति की चेतना को जन्म दिया। कहा कि जिस प्रकार डॉक्टर, अधिवक्ता और इंजीनियर जैसे पेशेवर कभी पूरी तरह से रिटायर नहीं होते, उसी प्रकार पत्रकारों का अनुभव भी अमूल्य होता है और उन्हें जीवनभर सम्मान व सुरक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जैसे कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका के लिए सुरक्षा प्रावधान मौजूद हैं, वैसे ही पत्रकारों के लिए भी “प्रोटेक्शन एक्ट” जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पत्रकार समाज को दिशा देने वाला वर्ग है। यदि वही असुरक्षित रहेगा और समस्याओं से जूझता रहेगा, तो समाज की सुरक्षा और जागरूकता भी प्रभावित होगी। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं को विस्तार से सुना। संघ की ओर से उठाए गए आवास, पेंशन और स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि इन्हें मुख्यमंत्री के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा और समाधान की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।
इसके पूर्व काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। संचालन महामंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर काशी पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष योगेश कुमार गुप्त, राजनाथ तिवारी, संघ के उपाध्यक्ष सुनील शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार दीनबंधु राय, कैलाश यादव, कृष्ण बहादुर रावत, प्रेस क्लब के अध्यक्ष चंदन रुपाणी, मंत्री विनय शंकर सिंह, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, पंकज त्रिपाठी, शिव प्रकाश राय, अमित शर्मा, देवेश सिंह, शंकर चतुर्वेदी, मनोज राय, रोशन जायसवाल, विजय शंकर गुप्ता, संजय प्रसाद सिंह, आशुतोष पांडेय, राजेश सेठ, दिनेश सिंह, मुन्ना लाल साहनी, हरी बाबू श्रीवास्तव, अरुण सिंह, दिलीप कुमार आदि मौजूद थे।
जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
महामंत्री

काशी पत्रकार संघ की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे पत्रकार

समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच कराएं- डॉ॰ हिमांशु
काशी पत्रकार संघ की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे पत्रकार
मेदांता हॉस्पिटल की ओर से लगाया गया शिविर
वाराणसी। काशी पत्रकार संघ की पहल पर रविवार को पराड़कर स्मृति भवन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर केवल एक नियमित कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का महत्वपूर्ण संदेश भी बनकर उभरा। मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के सहयोग से लगाए गए इस चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में काशी पत्रकार संघ एवं उससे संचालित वाराणसी प्रेस क्लब के सदस्यों और उनके परिजनों ने भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, विशेषकर पत्रकारिता जैसे जिम्मेदार पेशे में, लोग अक्सर दूसरों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं। मेदांता के डॉक्टर हिमांशु पांडेय ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं, लेकिन खबरों की दौड़ में वे अपने स्वास्थ्य को पीछे छोड़ देते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच न केवल बीमारियों का समय रहते पता लगाने में मदद करती है, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर यह समझने का अवसर देते हैं कि शरीर में किस पोषक तत्व की कमी है, किन आदतों को बदलने की जरूरत है और कैसे छोटी-छोटी सावधानियों से बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। नियमित जांच, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और मानसिक तनाव को नियंत्रित करना। ये सभी स्वस्थ जीवन के आधार स्तंभ हैं।
कार्यक्रम के दौरान काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र और महामंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव ने चिकित्सकों का स्वागत करते हुए इस पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि पत्रकार और उनके परिवार स्वस्थ और जागरूक रह सकें। यह शिविर केवल जांच तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक संदेश भी दे गया “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी संपत्ति है, और इसकी देखभाल हमारी अपनी जिम्मेदारी है।” शिविर में चिकित्सक डॉ॰ ऋषभ, टीम मैनेजर अजीत पांडेय, नम्रता शुक्ला, अलका सिंह ने स्वास्थ्य की जांच की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुनील शुक्ला व पुरुषोत्तम चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष डा॰ जयप्रकाश श्रीवास्तव, प्रेस क्लब के अध्यक्ष चन्दन रूपानी, उपाध्यक्ष देवकुमार केशरी, मंत्री विनय शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष योगेश कुमार गुप्त, राजनाथ तिवारी, डा॰ अत्रि भारद्वाज, रमेश राय, आशीष बागची, सुरेश प्रताप सिंह, शैलेश चौरसिया, संजय गुप्ता, विजय शंकर गुप्ता, मोहम्मद अशफाक सिद्दीकी, रोशन जायसवाल, राजेन्द्र यादव, हरिबाबू श्रीवास्तव, ओंकार तिवारी, अरुण मालवीय, आशुतोष पाण्डेय, संतोष चौरसिया, शैलेन्द्र अग्रवाल, योगेश यादव, मुन्ना लाल साहनी, अमित शर्मा, दिलीप कुमार आदि मौजूद थे।
जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव
महामंत्री

अपने खातों को अपडेट रखें कर्मचारी भविष्य निधि और पेंशन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए काशी पत्रकार संघ में विशेष शिविर का आयोजन

वाराणसी। काशी पत्रकार संघ के पराड़कर स्मृति भवन में कर्मचारियों के भविष्य निधि (पीएफ) और पेंशन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को कर्मचारी भविष्य निधी संगठन ने एक विशेष शिविर का आयोजन किया। यह शिविर (ईपीएफओ) की ओर से “निधि आपके निकट” अभियान के तहत आयोजित हुआ। शिविर में काफी संख्या में पत्रकारों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इसमें पीएफ खाते में गड़बड़ी, पेंशन भुगतान में देरी, क्लेम से जुड़ी दिक्कतें और ऑनलाइन प्रक्रिया में आने वाली तकनीकी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। ईपीएफओ के अधिकारियों ने मौके पर ही कई शिकायतों का निस्तारण किया, जबकि जटिल मामलों को जल्द समाधान के लिए दर्ज किया।
ईपीएफओ के अनुभाग पर्यवेक्षक आमोद कुमार सिंह, वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा सहायक रवि प्रकाश और सामाजिक सुरक्षा सहायक रागिनी सिंह ने लोगों को डिजिटल सेवाओं का उपयोग करने और समय-समय पर अपने खातों की जानकारी अपडेट रखने की सलाह भी दी। शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों को उनके भविष्य निधि और पेंशन से जुड़े अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समस्याओं का त्वरित समाधान प्रदान करना था। इस पहल को लोगों ने काफी सराहा और इसे लाभकारी बताया।
इस मौके पर काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र, महामंत्री जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष विकास पाठक, योगेश कुमार गुप्त, राजनाथ तिवारी, उपाध्यक्ष सुनील शुक्ला, वाराणसी प्रेस क्लब के मंत्री विनय शंकर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार आशीष बागची, राजेंद्र रंगप्पा, एके लारी, कैलाश यादव, कृष्ण बहादुर रावत, राजेश यादव, राजेश सिंह, विजय शंकर पाण्डेय, संजय गुप्ता, आशुतोष पांडेय, समाचार पत्र कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अजय मुखर्जी आदि मौजूद थे।
जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
महामंत्री

गहन विचारक एवं संवेदनशील इंसान थे जलेश्वर उपाध्याय काशी पत्रकार संघ में आयोजित शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

वाराणसी। वरिष्ठ पत्रकार और चिंतक जलेश्वर उपाध्याय के निधन पर काशी पत्रकार संघ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां पत्रकारों और बुद्धिजीवियों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में वक्ताओं ने जलेश्वर उपाध्याय के व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि वे केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि गहन विचारक और संवेदनशील इंसान थे। उन्होंने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में ‘गांडीव’, ‘आज’, ‘अमर उजाला’ और ‘अमृत प्रभात’ जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए समाज के विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। जलेश्वर हमेशा सत्यनिष्ठा और निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता करते रहे। उनके लेखन में समाज के प्रति गहरी संवेदना और स्पष्ट दृष्टिकोण झलकता था।
वक्ताओं ने यह भी उल्लेख किया कि जीवन के अंतिम वर्षों में पत्नी और बेटी के असमय निधन के बाद वे एकाकी जीवन व्यतीत कर रहे थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने विचारों और लेखन के माध्यम से समाज से जुड़ाव बनाए रखा। उपस्थित लोगों ने उनके योगदान को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि जलेश्वर उपाध्याय की कमी पत्रकारिता जगत में लंबे समय तक महसूस की जाएगी।
अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक सभा में काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र, महामंत्री जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष योगेश गुप्त, बीबी यादव, डॉ अत्रि भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार रमेश राय, आशीष बागची, प्रेस क्लब के मंत्री विनय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष देव कुमार केशरी, विमलेश चतुर्वेदी, आशुतोष पांडेय, सुनील शुक्ला आदि मौजूद थे।
जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
महामंत्री

हास्य व्यंग एवं काव्य रचनाओं के बीच कलमकारों ने खेली होली

वाराणसी, 7 मार्च। धर्म, सम्प्रदाय जाति के बंधन खोल कर परस्पर भाईचारे का संदेश देते हुए कलमकारों ने शनिवार को पराड़कर स्मृति भवन में होली मिलन समारोह मनाया। काशी पत्रकार संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब के तत्वावधान में नगर के नामचीन कवियों ने अपनी काव्य रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कविता पाठ के बीच गुलाब की पंखुड़ियां और गुलाल उड़ाते हुए सबका स्वागत हुआ।
इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मलेन में ब्रजेश चन्द्र पाण्डेय, डा॰ नागेश शांडिल्य, सुश्री राजलक्ष्मी मिश्रा के अलावा कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे सिद्धनाथ शर्मा ‘सिद्ध’ तथा संचालन कर रहे वरिष्ठ पत्रकार व कवि अरविन्द मिश्र ‘हर्ष’ ने अपनी रचनाएं पढ़ी। इस दौरान संघ के पूर्व अध्यक्ष डा॰ अत्रि भारद्वाज एवं कृष्णदेव नारायण राय ने अपनी स्वरचित रचनाएं प्रस्तुत की। इसके पूर्व कवियों व अतिथियों का स्वागत वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष चंदन रूपानी ने किया व कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष देव कुमार केशरी व संयुक्त मंत्री अभिषेक सिंह ने अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र, उद्बोधन महामंत्री जितेन्द्र श्रीवास्तव व संचालन क्लब के मंत्री विनय शंकर सिंह ने किया।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में वीडीए सलाहकार समिति के सदस्य अम्बरीष सिंह भोला, वरिष्ठ अधिवक्ता अजय मुखर्जी, आयुर्वेद के वरिष्ठ चिकित्सक डा॰ अजय गुप्ता के अलावा अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे। पदाधिकारियों में सुरेन्द्र नारायण तिवारी, पुरुषोत्तम चतुर्वेदी, उमेश गुप्ता, अश्वनी श्रीवास्तव, हरिबाबू श्रीवास्वत ‘अन्नू’, आशिष बागची, केबी रावत, अजय राय, रोहित चतुर्वेदी, पंकज त्रिपाठी, चन्द्रकांत सिंह, दिलीप कुमार, विजयशंकर गुप्ता, संजय गुप्ता, रजनीश सिंह, देवेश सिंह, मनोज राय, रविन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, राजेश यादव, शंकर चतुर्वेदी, आनन्द कुमार मौर्य, राजेन्द्र यादव आदि मौजूद थे।
विनय शंकर सिंह
मंत्री

पत्रकारों के मुद्दे पर हर संभव सहयोग-अनिल राजभर आधुनिक पत्रकारिता नींव को काशी ने मजबूत किया-दयालु गणतंत्र दिवस पर पराड़कर स्मृति भवन में खेल पुरस्कार समारोह, पुरस्कृत हुए मीडियाकर्मी

वाराणसी। गणतंत्र दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का उत्सव है। इस लोकतांत्रिक चेतना को जन-जन तक पहुँचाने में पत्रकारिता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है। इस परंपरा में काशी का स्थान विशिष्ट है। यह उद्गार सोमवार को पराड़कर स्मृति भवन के गर्दे सभागार में आयोजित आनन्द चंदोला खेल महोत्सव के तहत मीडिया खेल पुरस्कार वितरण समारोह में सूबे के कैबिनेट मंत्री (श्रम एवं नियोजन) श्री अनिल राजभर ने व्यक्त किए। उन्होंने पत्रकारों के मुद्दे पर सरकार के स्तर पर हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिया।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों के आवास की बात हो या फिर पेंशन, सुरक्षा समेत तमाम सुविधाओं की बात हो। उसके लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्पित है। मेरा मानना है कि पराड़कर स्मृति भवन को हेरिटेज के रूप में विकसित किया जाए। साथ ही वर्तमान परिवेश को देखते हुए काशी पत्रकार संघ का अपना एक आधुनिक भवन हो, जो तकनीकी रूप से भी सुसज्जित हो। इसके लिए काशी पत्रकार संघ को एक पूरा रोडमैप तैयार कर मुझे उपलब्ध कराया जाय ताकि मुख्यमंत्री के समक्ष रख कर उसे मूर्तरूप दिया जा सके।
इस मौके पर सूबे के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ॰ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि काशी केवल आध्यात्मिक नगरी नहीं, बल्कि वैचारिक और बौद्धिक चेतना का भी प्राचीन केंद्र रही है। आधुनिक हिंदी पत्रकारिता की नींव को मजबूत करने में काशी की ऐतिहासिक भूमिका रही है। भारतेंदु हरिश्चंद्र से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन के दौर के अनेक संपादकों-लेखकों तक, काशी ने पत्रकारिता को सामाजिक सरोकार, राष्ट्रीय चेतना और जनपक्षधरता से जोड़ा। यहाँ की पत्रकारिता ने सत्ता से प्रश्न पूछने का साहस, समाज की विसंगतियों को उजागर करने की दृष्टि और राष्ट्रनिर्माण की भावना को साथ-साथ साधा। महापौर श्री अशोक तिवारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता संविधान प्रदत्त अधिकार है, लेकिन उसका उपयोग सत्य, न्याय और लोकहित के लिए होना चाहिए। काशी की पत्रकारिता परंपरा इसी मूल्यबोध की वाहक रही है। जनप्रतिनिधियों ने पराड़कर जी की स्थली को संरक्षित और संवर्धित करने में हर स्तर पर सहयोग का भरोसा दिया। समारोह में अतिथियों ने काशी पत्रकार संघ की वार्षिक-2026 (डायरी) का विमोचन भी किया।
अतिथियों व आगंतुकों का स्वागत काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र ने किया। जबकि कार्यक्रम का संचालन महामंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव एवं धन्यवाद डॉ॰ जय प्रकाश श्रीवास्तव ने दिया। खेल आयोजन पर प्रकाश रोहित चतुर्वेदी ने डाला। रामजी श्रीवास्तव व अनूप शील पिन्टू ने सुमधुर गीतो से लोगों का दिल जीत लिया। इसके पूर्व काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र ने पूर्वान्ह नौ बजे पराड़कर स्मृति भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
पुरस्कार वितरण समारोह में कैट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, सहायक श्रमायुक्त अविनाश चंद्र तिवारी, संघ के पूर्व अध्यक्ष योगेश गुप्त, राजनाथ तिवारी, सुभाष चंद्र सिंह, डॉ॰ अत्रि भारद्वाज, वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष चंदन रुपानी, मंत्री विनय शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्त, वरिष्ठ पत्रकार शुभाकर दूबे, कविन्द्र नारायण श्रीवास्तव, हिमांशु उपाध्याय, लक्ष्मीकांत द्विवेदी, आशीष बागची, श्याम बिहारी श्यामल, आशुतोष पाण्डेय, संजय मिश्र, रमेशचन्द्र राय, कैलाश यादव, अखिलेश मिश्रा, सुरेन्द्र नारायण तिवारी, पुरूषोत्तम चतुर्वेदी, दीनबन्धु राय, अजय राय, व्यापारी नेता अजीत सिंह बग्गा, प्रेम मिश्रा, कमलाकांत पांडे, विनय गुप्ता, घनश्याम जायसवाल, राहुल मेहता, श्याम किशोर सिंह, संजय जायसवाल, रजनीश कन्नौजिया, वरिष्ठ सीए सुदेशना वसु, वरिष्ठ अधिवक्ता अजय मुखर्जी व धीरेन्द्र नाथ शर्मा, शंकर चतुर्वेदी, अरविन्द कुमार, राधेश्याम कमल, देवकुमार केशरी, सुरेश गांधी, उमेश गुप्ता, आनन्द मौर्या, अभिषेक सिंह, छविकिशोर मिश्र, एमडी जावेद, राजेश राय, विजय शंकर गुप्ता, संजय गुप्ता, रविन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, ओंकार तिवारी, संजय उपाध्याय, विमलेश चतुर्वेदी, मुन्ना लाल साहनी, राजेश यादव, मिर्जा अतहर हुसैन, मीरा वोहरा, संजय सिंह, अमित शर्मा, अवधेश सिंह, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, मोहम्मद अशफाक सिद्दीकी, राजेन्द्र यादव, आकाश जायसवाल, प्रदीप सिंह, योगेश यादव, कौशर अली कुरैशी, मोहम्मद रफउद्दीन फरीदी, अंबरीष सिंह, अजित सिंह, नरेन्द्र यादव, पंकज सिनहा, अरुण सिंह, पंकज चतुर्वेदी, जयनारायण आदि उपस्थित थे।
ये हुए पुरस्कृत: प्रशांत मोहन, संदीप गुप्ता, रविकर दुबे, चंदन रूपानी, रोहित चतुर्वेदी, आर संजय, अरुण मालवीय, चन्द्रप्रकाश, संतोष चौरसिया, शंकर चतुर्वेदी, पंकज त्रिपाठी, रमेश वर्मा, विजय कुमार, दिनेश दत्त पाठक, अशोक पाण्डेय, अश्वनी चक्रवाल, जमुनाधर गुप्ता, शोएब रजा।
जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
महामंत्री

प्रशांत मोहन को दोहरा खिताब कैरम में संदीप, शतरंज में संतोष और टेटे में चन्दन चैंपियन

वाराणसी, 24 जनवरी। प्रशांत मोहन और रविकर दूबे की जोड़ी ने चंदन रूपानी और रोहित चतुर्वेदी को 11-8, 11-7 से हराकर 38वीं दीनानाथ गुप्त स्मृति मीडिया बैडमिटन युगल का खिताब जीता। पहले सेमी फाइनल ने चन्दन रूपानी और रोहित चतुर्वेदी की जोड़ी ने चन्द्रप्रकाश और संदीप गुप्ता को 11-9, 11-6 से हराया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में रविकर दूबे और प्रशांत मोहन ने पंकज त्रिपाठी और विनय शंकर सिंह को 11-8, 11-7 से पराजित किया।
आनन्द चंदोला खेल महोत्सव के तहत काशी पत्रकार संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब के तत्वावधान में आयोजित मीडिया कैरम प्रतियोगिता के एकल मुकाबले में संदीप गुप्ता ने पंकज त्रिपाठी 11-3, 11-5 से पराजित कर खिताब जीता।
ईश्वरचन्द्र सिनहा बहुउद्देशीय सभागार में खेले गए विश्वनाथ सिंह दद्दू स्मृति टेबल टेनिस एकल मुकाबले में चंदन रूपानी ने चन्द्रप्रकाश को 11-7, 11-5 से हराकर खिताब आपने नाम किया। इससे पहले टेबल टेनिस पहले सेमीफाइनल में चन्द्रप्रकाश ने प्रशांत मोहन को 23-21 व दूसरे सेमीफाइनल में चंदन रूपानी ने संदीप गुप्ता को 21-17 से पराजित किया।
शतरंज के मुकाबले में संतोष चौरसिया ने पांचवें चक्र में पांच अंक अर्जित कर शीर्ष स्थान पर रहे। वहीं शंकर चतुर्वेदी चार अंक के साथ द्वितीय स्थान हांसिल किया। संदीप गुप्ता, चंदन रूपानी, पंकज त्रिपाठी, अरुण मालवीय ने तीन तीन अंक (प्रोग्रसिव अंक के आधार पर) अर्जित कर शीर्ष 6 में स्थान हांसिल किया।
कैरम के अंतर्राष्ट्रीय रेफरी रमेश वर्मा की देखरेख में अश्वनी चक्रवाल, संदीप यादव, जमुनाधर गुप्ता और शोएब रजा निर्णायक का काम किया। शतरंज में दिनेश दत्त पाठक और अशोक पाण्डेय निर्णायक थे।
कृष्ण बहादुर रावत
खेल संयोजक

प्रशांत को बैडमिंटन एकल का खिताब रोहित और अरुण कैरम के बने युगल चैंपियन

वाराणसी, 23 जनवरी। प्रशांत मोहन ने शनिवार को 38वीं दीनानाथ गुप्त मीडिया बैडमिंटन प्रतियोगिता में संदीप गुप्ता को 9-11, 11-2, 12-10 अंक से पराजित कर एकल वर्ग का खिताब जीता।
आनन्द चंदोला खेल महोत्सव के तहत काशी पत्रकार संघ के बैनर तले वाराणसी प्रेस क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के पहले सेमी फाइनल में संदीप गुप्ता ने पंकज त्रिपाठी को 12-10, 11-7 अंक से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में प्रशांत मोहन ने चंदन रूपानी को 11-2, 11-4 अंक से हराया।
ईश्वरचन्द्र सिनहा बहुउद्देशीय सभागार में खेले गए कैरम के युगल फाइनल में रोहित चतुर्वेदी और अरुण मालवीय की जोड़ी ने पंकज त्रिपाठी और आर संजय को 16-0, 16-5 अंकों से पराजित कर खिताब जीता। सेमीफाइनल में रोहित चतुर्वेदी और अरुण मालवीय की जोड़ी ने संदीप गुप्ता और केबी रावत की जोड़ी को 7-2, 10-2 अंक से हराया दूसरे सेमीफाइनल में पंकज त्रिपाठी व आर संजय की जोड़ी ने चन्द्रप्रकाश और चंदन रूपानी की जोड़ी को 19-2, 20-5 अंक से हराया।
कैरम के एकल में संदीप गुप्ता और पंकज त्रिपाठी के बीच खिताबी मुकाबला होगा। पहले सेमीफाइनल में संदीप गुप्ता ने रोहित चतुर्वेदी को 10-5, 21-2 अंक से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में पंकज ने चंद्रप्रकाश को 11-0, 12-5 अंक से हराया। अंतर्राष्ट्रीय रेफरी रमेश वर्मा की देखरेख में अश्वनी चक्रवाल, संदीप यादव, जमुनाधर गुप्ता और शोएब रजा निर्णायक का काम किया।
शतरंज में संतोष चौरसिया चार चक्र के बाद चार अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। पंकज त्रिपाठी संदीप गुप्ता और मनोज राय के तीन-तीन अंक तथा आर संजय और अरुण मालवीय के दो-दो अंक थे। दिनेश दत्त पाठक और अशोक पाण्डेय निर्णायक थे। खेल संयोजक कृष्ण बहादुर रावत के अनुसार शनिवार को दिन में 11 बजे से सभी वर्गों के फाइनल खेला जाएगा। उसके बाद विश्वनाथ सिंह दद्दू स्मृति टेबल टेनिस के मुकाबले खेले जाएंगे।
कृष्ण बहादुर रावत
खेल संयोजक

मीडिया बैडमिंटन, कैरम व शतरंज प्रतियोगिता शुरू सेमीफाइनल आज खेले जाएंगे

वाराणसी, 22 जनवरी। आनन्द चंदोला खेल महोत्सव का द्वितीय चरण गुरुवार को पराड़कर स्मृति भवन के ईश्वरचन्द्र सिनहा बहुद्देशीय सभागार में शुरू हुआ। काशी पत्रकार संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्ल्ब के तत्वावधान में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में शतरंज में संदीप गुप्ता, शंकर चतुर्वेदी, संतोष चौरसिया और चंदन रूपानी संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। जिला शतरंज संघ के सचिव विजय कुमार एवं दिनेश दत्त पाठक और अशोक कुमार पाण्डेय ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
कैरम में संदीप गुप्ता ने उजैर खान को, रोहित चतुर्वेदी ने केबी रावत को, चन्द्रप्रकाश ने चन्दन रूपानी को, पंकज त्रिपाठी ने अरुण मालवीय को पराजित कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। मैचों का संचालन अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक रमेश वर्मा की देखरेख में अश्वनी चक्रवाल, जमुनाघर गुप्ता, संदीप यादव व शोएब रजा निर्णायक रहे। बैडमिंटन में प्रशांत मोहन, चंदन रूपानी, पंकज त्रिपाठी और संदीप गुप्ता ने अंतिम चार में जगह बनाई। तीनों खोलों के सेमीफाइनल मुकाबले तथा टेबल टेनिस के मुकाबले शुक्रवार को सुबह 10ः30 से खेले जायेंगे।
इससे पहले मुख्य अतिथि डालिम्स सनबीम ग्रुप आफ स्कूल्स के एडिशनल डायरेक्टर माहिर मधोक ने दीनानाथ गुप्त व विश्वनाथ सिंह दद्दू के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं शंतर, कैरम, टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। अतिथियों का स्वागत काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र ने, धन्यवाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष चन्दन रूपानी ने किया। जबकि संघ के महामंत्री जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रेस क्लब के मंत्री विनय शंकर सिंह और कोषाध्यक्ष संदीप गुप्त ने बुके और अंगवस्त्रम प्रदान किया। संचालन रोहित चतर्वेदी ने किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कैरम संघ के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह, डा॰ रघुराज सिंह, संघ के पूर्व अध्यक्ष योगेश कुमार गुप्त, केडीएन राय, सुभाषचन्द्र सिंह, बीबी यादव, डा॰ अत्रि भारद्वाज, लक्ष्मीकांत द्विवेदी, आर संजय, कैलाश यादव, अश्वनी श्रीवास्तव, संदीप पण्ड्या, संदीप शुक्ला, ओंकारनाथ, सुरेश गांधी, विमलेश चतुर्वेदी, मुन्ना लाल साहनी, ओपी राय चौधरी, दिलीप कुमार सजय गुप्ता, अभिषेक, देवकुमार केशरी समेत अनेक मीडियाकर्मी मौजूद रहे।
कृष्ण बहादुर रावत
खेल संयोजक

38वीं दीनानाथ गुप्त स्मृति मीडिया बैडमिंटन एवं विश्वनाथ सिंह दद्दू टेबल टेनिस 2026

वाराणसी 21 जनवरी। 38वीं दीनानाथ गुप्त स्मृति मीडिया बैडमिंटन एवं विश्वनाथ सिंह दद्दू टेबल टेनिस, शतरंज तथा कैरम प्रतियोगिता 22 से 24 जनवरी, 2026 तक पराड़कर स्मृति भवन के ईश्वरचन्द्र सिन्हा बहुउद्देशीय हाल में आयोजित की गयी है।
काशी पत्रकार संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब के बैनर तले आनन्द चंदोला खेल महोत्सव के दूसरे चरण में होने वाली बैडमिंटन एवं कैरम प्रतियोगिता में एकल व लकी युगल के मुकाबले होंगे। आयोजन समिति के संयोजक कृष्ण बहादुर रावत के अनुसार बैडमिंटन और कैरम के एकल मुकाबलों का ड्रॉ बुधवार को कैरम के अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक रमेश वर्मा की देखरेख में निकाला गया। इस प्रतियोगिता में तीन दर्जन से ज्यादा मीडियाकर्मी हिस्सा ले रहे हैं। डालिम्स सनबीम ग्रुप आफ स्कूल के एडिशनल डायरेक्टर माहिर मधोक पूर्वाह्न 10 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे।
कृष्ण बहादुर रावत संयोजक
खेल आयोजन समिति

बनारस की पत्रकारिता का निर्भीक स्वर मौन हो गया

वाराणसी, 13 जनवरी। बनारस के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार गोपेश पांडेय का निधन केवल एक व्यक्ति का जाना नहीं है, बल्कि यह काशी की पत्रकारिता परंपरा को लगी एक गहरी चोट है। उनके जाने से जो शून्य बना है, उसे भर पाना आसान नहीं होगा। वे उन विरले पत्रकारों में थे जिनके लिए पत्रकारिता पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी थी।
काशी पत्रकार संघ की ओर से मंगलवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पत्रकारिता, राजनीति, शिक्षा और समाजसेवा से जुड़े लोगों ने उनकी स्मृतियों को साझा किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मौजूद वक्ताओं ने कहा, स्व॰ गोपेश पांडेय ने हमेशा ईमानदारी, निर्भीकता और मूल्यपरक पत्रकारिता को अपने जीवन का मूलमंत्र बनाया। सच कहने के लिए उन्होंने कभी समझौता नहीं किया। न सत्ता का भय, न पद का लोभ। वे न कभी डरे, न झुके। जब बात सिद्धांतों की आई, तो उन्होंने प्रबंधन के सामने भी मजबूती से अपना पक्ष रखा। यही कारण था कि वे सम्मान के साथ-साथ भरोसे का नाम बन गए।
एक पत्रकार के रूप में ही नहीं, बल्कि एक संवेदनशील और प्रतिबद्ध नागरिक के रूप में भी उनका योगदान अविस्मरणीय रहा। काशी पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पत्रकारों की एकजुटता, अधिकारों और गरिमा के लिए निरंतर संघर्ष किया। वे युवा पत्रकारों के लिए मार्गदर्शक थे। जो सिखाते थे कि खबर से पहले इंसान और सच सबसे ऊपर होता है। काशी पत्रकार संघ में उन्हें दी गई श्रद्धांजलि केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं थी, बल्कि वह उस सम्मान और प्रेम की अभिव्यक्ति थी, जो शहर के पत्रकारों, गणमान्य नागरिकों, विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संस्थाओं के लोगों के हृदय में उनके लिए था। हर आंख नम थी, हर शब्द में अपनापन और हर मौन में गहरा दुख। गोपेश पांडेय भले ही आज हमारे बीच शारीरिक रूप से न हों, लेकिन उनकी निर्भीक कलम, मूल्यनिष्ठ सोच और साहसी विरासत हमेशा बनारस की पत्रकारिता को दिशा देती रहेगी। वे स्मृतियों में नहीं, सिद्धांतों में जीवित रहेंगे। काशी की पत्रकारिता आपको सदैव याद रखेगी।
अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र ने की। संचालन महामंत्री जितेन्द्र श्रीवास्तव ने किया। धन्यवाद गोपेश पाण्डेय के भाई राघवेश पाण्डेय ने दिया। इस मौके पर प्रो॰ राममोहन पाठक, एमएलसी धर्मेन्द्र राय, प्रो॰ सतीश राय, प्रो॰ अनिल उपाध्याय, रजनीश त्रिपाठी, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल, गोपेश जी की बेटी आकांक्षा पाण्डेय, बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव व शिव कुमार, समाजवादी चिंतक विजय नारायण, अरविन्द किशोर राय, संघ के पूर्व योगेश कुमार गुप्त, राजनाथ तिवारी, केडीएन राय, बीबी यादव, डा॰ अत्रि भारद्वाज, आशीष बागची, लक्ष्मीकांत द्विवेदी, विश्वनाथ गोकर्ण, डा॰ दयानन्द, शुभाकर दुबे, अखिलेश मिश्र, एके लारी, कुमार अजय, रत्नाकर त्रिपाठी, मनीष उपाध्याय, अजय कृष्ण त्रिपाठी, अन्नू राय, गोकुल शर्मा, संजय मिश्र, कैलाश यादव, चंदन रूपानी, सुनील शुक्ला, पंकज त्रिपाठी, राकेश सिंह, सुरेश गांधी, केबी रावत, राजेन्द्र यादव, मोहम्मद अशफाक सिद्दीकी, चेतन स्वरूप श्रीवास्तव, शंकर चतुर्वेदी, अरुण मालवीय, अशोक यादव, समेत तमाम लोग उपस्थित रहे। पंडित गोपेश पाण्डेय स्मृति पुरस्कार की घोषणा
बीएचयू विधि संकाय के प्रो॰ क्षेमेन्द्र मणि त्रिपाठी ने अपने शोक संदेश में अपने पिता स्व॰ प्रो॰ हरिहर नाथ त्रिपाठी की जयंती समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े लोगों को हर वर्ष गोपेश पाण्डेय स्मृति पुरस्कार देने की घोषणा की। वहीं दूसरी ओर सीबीआई के पूर्व डिप्टी एसपी राघवेन्द्र सिंह, बीएचयू के पूर्व प्रो॰ बीआर गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार विनय सिंह एवं राजेश राय ने शोक संदेश भेज कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
महामंत्री

सदस्यों को सूचनार्थ/प्रकाशनार्थ

काशी पत्रकार संघ की वर्ष 2026 की सदस्यता के लिए ‘फार्म‘ (नवीनीकरण/नयी सदस्यता) का वितरण 01 से 15 जनवरी, 2026 तक संघ कार्यालय से किया जायेगा। पराड़कर स्मृति भवन स्थित संघ कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस के दौरान फार्म प्राप्त कर उसे निर्धारित शुल्क तथा अन्य औपचारिकताओं के साथ 15 जनवरी, 2026 तक जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के अन्दर ही फार्म जमा करना अपेक्षित होगा।
सदस्यता शुल्क में वृद्धि
सम्मानित सदस्यों को अवगत कराना है कि 28 दिसम्बर. 2025 को सम्पन्न साधारण सभा की बैठक में सर्वसम्मति से सदस्यता शुल्क में वृद्धि की गयी है। अब सदस्यता शुल्क (नयी सदस्यता/ नवीनीकरण) 300/- कर दिया गया है।
नोट:- आवेदन पत्र के साथ नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो लगाना अनिवार्य है।
(जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव)
महामंत्री

सांस रोक देने वाले मैच में पराड़कर एकादश चैंपियन -- कनिष्क देव गोरावाला मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता

वाराणसी। 31 दिसंबर। संतोष यादव के शानदार अर्ध शतक की बदौलत (50 गेंद पर 13 चौके और एक छक्के की मदद से 94 रन) पराड़कर एकादश ने 38वीं कनिष्क देव गोरावाला मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में हृदय प्रकाश एकादश को तीन विकेट से हरा कर खिताब जीत लिया।
काशी पत्रकार संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब के बैनर तले आनंद चंदोला खेल महोत्सव के प्रथम चरण में क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सिगरा में टास जीत कर पहले खेलते हुए हृदय प्रकाश एकादश ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 192 रन बनाए। अमित मिश्रा ने 32 गेंद में 5 चौके एक छक्के की मदद से 47 रन , इरफान ने 25 गेंद पर 42 रन (चार चौक एक छक्का) सोनू ने 23 गेंद पर 41 रन (6 चौक एक छक्का) और विजय ने 32 गेंद पर 40 रन (6 चौका) बनाए। पराड़कर एकादश की तरफ से सागर यादव ने दो तथा दीनबंधु राय और श्री प्रकाश ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब खेलने उतरी पराड़कर एकादश ने 20 वे ओवर की अंतिम गेंद पर सात विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। संतोष यादव ने 94 रन बनाए। संतोष ने कवर और प्वाइंट के बीच ऑफ साइड में और फाइन लेग और मिड विकेट क्षेत्र में बेहतरीन चौके लगाए। मिड विकेट में उनके द्वारा लगाया गया छक्का काफी दिनों तक दर्शकों को याद रहेगा। संतोष ने अंतिम गेंद पर कवर क्षेत्र में चौका लगा कर अपनी टीम को जीत दिला दी।
प्रशांत मोहन ने महत्वपूर्ण 31 रन बनाए। हृदय प्रकाश एकादश की तरफ से पुरुषोत्तम ने तीन इरफान और सोनू ने एक-एक विकेट लिया। पुरुषोत्तम चतुर्वेदी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, प्रशांत मोहन को सर्वश्रेष्ठ बैटर और सोनू को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। आरपी गुप्ता और मनोहर ने अंपायरिंग और नंदकिशोर यादव ने स्कोरिंग की। मैच के पश्चात मुख्य अतिथि नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल और विशिष्ट अतिथि प्रमुख उद्योगपति मयंक अग्रवाल ने विजेता उपजेता टीम को ट्रॉफी और व्यक्तिगत पुरस्कार वितरित किया। इस मौके पर अतिथियों का स्वागत वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष चंदन रुपानी मंत्री विनय शंकर सिंह कोषाध्याय संदीप गुप्ता काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्रा महामंत्री जितेन्द्र श्रीवास्तव तथा खेल आयोजन समिति के सचिव केबी रावत, सह संयोजक रोहित चतुर्वेदी वह पंकज त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष केडीयन राय, सुभाष सिंह बीबी यादव राजनाथ तिवारी विकास पाठक डॉक्टर अत्रि भारद्वाज पदमपत शर्मा सुभाकर दुबे लक्ष्मीकांत द्विवेदी जयप्रकाश श्रीवास्तव दीनबंधु राय प्रशांत मोहन रमेश सिंह सुरेश गांधी अश्विनी श्रीवास्तव अरशद आलम डॉक्टर रघुराज सिंह देव कुमार केसरी, देवेश सिंह दिनेश सिंह अभिषेक सिंह ओपी राय चौधरी आदि मौजूद रहे। संचालक रोहित चतुर्वेदी व धन्यवाद ज्ञापन विनय शंकर सिंह ने किया।

अंतिम लीग मुकाबले में हृदय प्रकाश एकादश ने गर्दे एकादश को 152 रन से हराया पराड़कर एकादश और हृदय प्रकादश के बीच फाइनल आज कनिष्कदेव गोरावाला स्मृति मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता

वाराणसी, 30 दिसम्बर। मैन आफ द मैच सोनू के नाबाद शतकीय प्रहार (133 रन 59 गेंद, 2 छक्का, 23 चौके) की मदद से हृदय प्रकाश एकादश ने हाई स्कोर मुकाबले में गर्दे एकादश को 152 रनों से करारी शिकस्त दे कर फाइनल में प्रवेश किया। बुधवार 31 दिसम्बर को फाइनल में हृदय प्रकाश एकादश का सामना पराड़कर एकादश से होगा।
काशी पत्रकार संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब के तत्वावधान में आयोजित 38वीं कनिष्कदेव गोरावाला स्मृति मीडिया क्रिकेट में मंगलवार को सिगरा स्टेडियम के मैदान पर सुबह टॉस जीतकर पहले खेलते हुए हृदय प्रकाश एकादश ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए। सोनू ने नाबाद 133 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज अमित मिश्रा ने चार चौके की मदद से 31, इरफान ने 6 चौके की मदद से 43 रनों का योगदान दिया। आशीष शुक्ला, पंकज चौबे और वरुण उपाध्याय ने एक-एक विकेट चटकाए।
जवाब में विपक्ष की सधी और सटीक गेंदबाजी के आगे गर्दे एकादश की टीम 16.1 ओवरों में 90 रन के स्कोर पर ही सिमट गई। दीपक राय ने तीन चौके की मदद से 21, आशीष शुक्ला ने दो चौके की मदद से 12 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में 29 रन मिले। पुरुषोत्तम ने 13 रन देकर 3 विकेट चटकाए। शंकर को दो, इरफान, जमील, नीरज, सोनू और अमित ने एक-एक विकेट हासिल किये। हेमंत राय और मनोहर लाल ने अंपायरिंग और विपिन कुमार ने स्कोरिंग की।
खेल आयोजन समिति के संयोजक केबी रावत के अनुसार बुधवार को अपराह्न तीन बजे प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण होगा। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
कृष्ण बहादुर रावत
खेल संयोजक

कनिष्कदेव गोरावाला क्रिकेट: ईश्वरदेव मिश्र एकादश की शानदार जीत, अभिषेक बने-मैन ऑफ द मैच

वाराणसी, 29 दिसम्बर। सिगरा स्थित डॉ॰ सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 38वीं कनिष्कदेव गोरावाला मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के एक रोमांचक मुकाबले में सोमवार को ईश्वरदेव मिश्र एकादश ने विद्या भास्कर एकादश को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। बेहतरीन बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए अभिषेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने उतरी ईश्वरदेव मिश्र एकादश के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की। विद्या भास्कर ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 135 रन बनाए। टीम की ओर से विनय सिंह ने सर्वाधिक 29 रनों की पारी खेली, जबकि ओ.पी. सिंह और राहुल सिंह ने 22/22 और राज कुमार ने 19 रनों का योगदान दिया।
ईश्वरदेव मिश्र की ओर से पंकज सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। शिवम ने भी सधी हुई गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। 136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईश्वरदेव मिश्र एकादश की शुरुआत जबरदस्त रही। सलामी बल्लेबाज अभिषेक ने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाते हुए मात्र 42 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाए। उनके इस आक्रामक प्रदर्शन ने मैच को एकतरफा कर दिया। काशीनाथ ने भी 50 रनों की उपयोगी पारी खेली।
टीम ने मात्र 14.4 ओवरों में 2 विकेट खोकर 138 रन बना लिए और 8 विकेट से जीत सुनिश्चित की। विद्या भास्कर एकादश की ओर से ओ.पी. सिंह को ही एकमात्र सफलता (विकेट) मिल सकी। अम्पायर की भूमिका आर.पी. गुप्ता और मनोहर लाल ने निभाई, जबकि स्कोरिंग विपिन कुमार ने की।
रन रेट के आधार पर पराड़कर एकादश फाइनल में पहुंच गई है। आज के मुख्य अतिथि जयपुरिया स्कूल के चेयरमैन दीपक बजाज और विशिष्ट अतिथि सहायक निबन्धक सोसाइटी एंड चिट अनूप मिश्रा थे।
कृष्ण बहादुर रावत
खेल संयोजक

संतोष का शानदार अर्द्धशतक, पराड़कर एकादश 49 रन से जीता 38वीं कनिष्कदेव गोरावाला स्मृति मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता

वाराणसी, 27 दिसम्बर। मैन आफ द मैच संतोष यादव के बेहतरीन अर्द्धशतक (24 गेंद पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 55 रन) की बदौलत पराड़कर एकादश ने 38वीं कनिष्क देव गोरावाला मीडिया क्रिकेट प्रतियोगीता में ईश्वरदेव मिश्र एकादश को 49 रनो से हरा दिया।
डाक्टर सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स सिगरा में पहले खेलते हुए पराड़कर एकादश ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए। प्रशांत मोहन ने 18, अभिषेक कश्यप ने 16, सुरेंद्र तिवारी ने 22, संतोष यादव ने 55 और सागर यादव ने 24 रन बनाए। ईश्वर देव मिश्र एकादश की तरफ से पंकज मिश्रा ने तीन तथा अभिषेक सिंह, सुशांत मुखर्जी और विजेन्द्र ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में खेलने उतरी ईश्वरदेव मिश्र एकादश 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 133 रन ही बना सकी। विजेन्द्र ने 42, अभिषेक सिंह ने 48 गेंद पर पांच चौके और 2 छक्के की मदद से 60 रन बनाए। शेष बल्लेबाज दहाई की संख्या नहीं छू पाएं। पराड़कर एकादश की तरफ से प्रगांत मोहन ने तीन, दोनबंधु राय और धवल चौरसिया ने दो-दो विकेट चटकाए। मैच से पहले विकास एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ॰ ए॰के॰ सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। हेमंत राय और कृष्णा तिवारी अंपायर और एस.के. यादव स्कोरर थे।
रविवार को अवकाश दिवस है। सोमवार 29 दिसम्बर 2025 को विद्या भास्कर एकादश और ईश्वरदेव मिश्र के बीच 10ः30 बजे से मैच खेला जाएगा।
कृष्ण बहादुर रावत
खेल संयोजक

गर्दे एकादश की जीत में पंकज का बहुमुखी प्रदर्शन 38वीं कनिष्कदेव गोरावाला स्मृति मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता

वाराणसी, 26 दिसम्बर। मैन आफ द मैच पंकज चौबे के हरफनमौला प्रदर्शन (14 रन देकर एक विकेट एवं 36 रन) की मदद से गर्दे एकादश ने लालजी एकादश को चार विकेट से हराकर 38वीं कनिष्कदेव गोरावाला स्मृति मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार जीत दर्ज की।
सुबह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लालजी एकादश ने 20 ओवरों में 6 विकेट पर 114 रन बनाए। चंद्रप्रकाश ने नाबाद 30 रन बनाए। अजीत ने 20 और देवेश ने 14 रनों का अंशदान किया। अभिषेक मिश्रा, संतोष सिंह, रबीश श्रीवास्तव, पंकज चौबे और आशीष शुक्ला को एक-एक सफलता हाथ लगी।
जवाब में खेलने गर्दे एकादश ने 16.5 ओवरों में 6 विकेट खोकर जी के लिए जरूरी 115 रन बना लिए पंकज चौबे ने 46 गेंद पर चार चौके की मदद से 36 रन बनाए वरुण ने दो चौकों की मदद से 14 रन बनाए। अभिषेक मिश्रा 12 रन बनाकर नाबाद लौटे। श्रीमान अतिरिक्त का 38 रनों का योगदान रहा। प्रारम्भ में मुख्य अतिथि समाजसेवी अवधेश पाठक ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच में अम्पायरिंग मनोहर तथा कृष्णा ने की। शनिवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे यहां पराड़कर एकादश का सामना ईश्वरदेव मिश्र एकादश से होगा।
कृष्ण बहादुर रावत
खेल संयोजक

पुरुषोत्तम का पंजा, हृदय प्रकाश का परफेक्ट टेन 38वीं कनिष्कदेव गोरावाला स्मृति मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता

वाराणसी, 25 दिसम्बर। मैन आफ द मैच पुरुषोत्तम चतुर्वेदी (5-9) की घातक गेंदबाजी के दम पर हृदय प्रकाश एकादश ने यहां डॉक्टर सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में गुरूवार को लालजी एकादश को दस विकेट से पराजित कर बड़ी जीत हासिल की।
काशी पत्रकार संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब के तत्वावधान में आनन्द चंदोला खेल महोत्सव के तहत प्रथम चरण में क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन लालजी एकादश ने टास हार कर पहले खेलते हुए बल्लेबाजों की विफलताओं के चलते 13.4 ओवर में केवल 44 रन पर सिमट गयी। अजीत सिंह (11) ही टीम की ओर से केवल दहाई का आंकड़ा पार कर सके।
जवाब में खेलने उतरी हृदय प्रकाश एकादश ने अमित मिश्र प्रथम के अजेय 27 और अमित मिश्र द्वितीय अजेय 10 रन के सहारे 3.4 ओवर में ही बिना विकेट खोए 47 रन बना लिए। मैच में अम्पायरिंग आरपी गुप्ता और हेमंत ने तथा स्कोरिंग नन्द किशोर यादव ने की।
इससे पहले नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल और हिन्दुस्तान दैनिक के स्थानीय सम्पादक रजनीश त्रिपाठी ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया। आज का मैच लालजी एकादश बनाम गर्दे एकादश पूर्वाह्न 10ः30 बजे से।
कृष्ण बहादुर रावत
खेल संयोजक

सुभाष के नाबाद अर्धशतक की बदौलत विद्या भास्कर एकादश बिजयी 38वीं कनिष्कदेव गोरावाला स्मृति मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता

वाराणसी, 24 दिसम्बर। मैन आफ द मैच सुभाष राय के शानदार नाबाद अर्धशतक की बदौलत (34 गेंद पर छह चौके और दो छक्के की मदद से 59 रन) विद्या भास्कर एकादश ने 38वीं कनिष्क देव गोरावाला मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैचे में पराड़कर एकादश को पांच विकेट से हरा दिया।
डा॰ सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स काम्पलेक्स सिगरा में पहले खेलते हुए पराड़कर एकादश ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 157 रन बनाए। प्रशांत ने नाबाद 91, सुरेन्द्र तिवारी ने नाबाद 37 रन बनाए। विद्या भास्कर एकादश की तरफ से अभिषेक सिंह ने एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी विद्या भास्कर एकादश ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत कर ली। ओम प्रकाश सिंह ने 20, अभिषेक सिंह ने 18, विनय शंकर सिंह ने 10, सुब्रतो मुखर्जी ने 12, सुभाष राय ने नाबार 54 और राज कुमार ने नाबाद 11 रन बनाए। पराडकर एकादश की तरफ से धवल चौरसिया ने तीन, दीनबंधु राय और पंकज त्रिपाठी ने एक-एक विकेट लिया। मनोहर और राजेश पटेल अंपायर और नंद किशोर स्कोरर रहे।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ समाजसेवी डा. अरविंद सिंह ने किया। इस मौके पर वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष चंदन रुपानी, मंत्री विनय शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष संदीय गुप्ता, काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र, महामंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश श्रीवास्तव, खेल संयोजक कृष्ण बहादुर रावत, संघ के पूर्व अध्यक्ष विकास पाठक, योगेश कुमार गुप्त, केडीएन राय, सुभाष सिंह, डा॰ अत्रि भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार शुभाकर दुबे, रतन सिंह, आशीष बागची, पुरूषोत्तम चतुर्वेदी सहित संघ और क्लब के दर्जनों सदस्य मौजूद रहे। आज का मैच हृदय प्रकाश एकादश बनाम लालजी एकादश सुबह 10ः30 बजे से होगा।
कृष्ण बहादुर रावत
खेल संयोजक

कनिष्कदेव गोरावाला मीडिया क्रिकेट आज से

वाराणसी। काशी पत्रकार संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब के तत्वावधान में 38वीं कनिष्कदेव गोरावाला स्मृति मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता डॉक्टर संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 24 दिसंबर 2025 से आयोजित की गयी है। खेल आयोजन समिति के संयोजक कृष्ण बहादुर रावत के अनुसार आनन्द चंदोला खेल महोत्सव के तहत प्रथम चरण में होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में इस साल कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभागी टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप ‘ए’ में पराड़कर एकादश, विद्या भास्कर एकादश और ईश्वर देव मिश्र एकादश की टीम है, जबकि ग्रुप ‘बी’ में गर्दे एकादश, लालजी एकादश और हृदय प्रकाश एकादश की टीम शामिल है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला 24 दिसंबर को विद्या भास्कर और पराड़कर एकादश के बीच पूर्वांह्न 10ः00 से खेला जाएगा। दोनों ग्रुप की शीर्ष टीमों के बीच 31 दिसंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार करेंगें।
कृष्ण बहादुर रावत
खेल संयोजक

अत्याधुनिक मशीनों से हुई मीडियाकर्मियों के आंखों की जांच डा॰ आरपी मौर्य के नेतृत्व में बीएचयू चिकित्सकों ने लगाया शिविर पराड़कर स्मृति भवन में पत्रकारों ने नेत्रदान का लिया संकल्प

वाराणसी। काशी पत्रकार संघ द्वारा संचालित वाराणसी प्रेस क्लब की ओर से रविवार को पराड़कर स्मृति भवन में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। बीएचयू के नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष डा॰ आरपी मौर्या के नेतृत्व में वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने अत्याधुनिक मशीनों से पत्रकारों एव उनके परिजनों की गहन जांच की।
शिविर का शुभारंभ करते हुए डा॰ आर॰ पी॰ मौर्य ने कहा कि समय से आंखों की जांच न होने से कई बार बीमारियां जटिल हो जाती हैं और कभी कभी तो आंख की रोशनी भी चली जाती है। खासकर मधुमेह से पीड़ित व्यक्ति को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होने सभी से नेत्रदान महादान अभियान में कार्निया डोनेशन की अपील की।
इस दौरान करीब तीन दर्जन लोगों ने नेत्रदान संकल्प पत्र भी भरा। इस शिविर में बीएचयू के डॉ. संजय बसाक, डॉ. आशा, डॉ. शिवांगी सिंह, डॉ. शुभांगी गुप्ता, डॉ. प्रेरणा चौधरी, डॉ. शालिनी रंजन, प्रियंका सिंह, अमितेश चन्द्रा, आशुतोष त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र, महामंत्री जितेन्द्र श्रीवास्तव, वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष चंदन रूपानी ने चिकित्सकों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। संचालन क्लब के मंत्री विनय शंकर सिंह ने किया। शिविर के संयोजक शंकर चतुर्वेदी रहे। इस दौरान संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार, योगेश गुप्त, केडीएन राय, बीबी यादव, राजनाथ तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश मिश्र, जयप्रकाश श्रीवास्तव, पंकज त्रिपाठी, हरीश शर्मा, कृष्ण बहादुर रावत, देवकुमार केशरी, रोहित चतुर्वेदी, अभिषेक सिंह, संजय गुप्ता, रवीन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, राजेन्द्र यादव, विजय शंकर गुप्ता आदि सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बन्धु व उनके परिजन उपस्थित रहे।
विनय शंकर सिंह
मंत्री

सत्य एवं संतुलित रिपोर्टिंग आज की जरूरत लुम्बिनी (नेपाल) से पहुंचे पत्रकारों ने आपसी सहयोग को बढ़ाने पर की चर्चा

वाराणसी, 30 नवम्बर। काशी पत्रकार संघ के परिसर में भारत-नेपाल की पत्रकारिता एवं सांस्कृतिक मित्रता एक बार फिर जीवंत होती दिखाई दी। रविवार को लुम्बिनी प्रेस क्लब एवं महाराजगंज प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल पराड़कर स्मृति भवन पहुंचा, जहाँ दोनों देशों के पत्रकारों ने आपसी संवाद के माध्यम से न केवल पेशेवर चुनौतियों पर चर्चा की, बल्कि साझा सांस्कृतिक विरासत को भी रेखांकित किया। बैठक में संवाद का केंद्र पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, फेक न्यूज़ की चुनौती, डिजिटल मीडिया के प्रभाव और सीमावर्ती क्षेत्रों में रिपोर्टिंग के विशेष अनुभव रहे। दोनों देशों के पत्रकारों ने बताया कि सत्य और संतुलित रिपोर्टिंग आज पत्रकारिता की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
लुम्बिनी प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमल राय मांझी ने लुम्बिनी-वाराणसी के बीच सदियों से चले आ रहे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों पर भी विस्तार से चर्चा की। महाराजगंज प्रेस क्लब के अध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने कहा कि बुद्ध की जन्मभूमि लुम्बिनी और उनके प्रथम उपदेश की भूमि काशी, दोनों शहर लंबे समय से सांस्कृतिक आदान-प्रदान के प्रतीक रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने इस ऐतिहासिक जुड़ाव को और मजबूत बनाने पर सहमति जताई। चर्चा के दौरान भारत-नेपाल मैत्री संबंधों को और सुदृढ़ करने, मीडिया के आपसी सहयोग को बढ़ाने और सांस्कृतिक एवं पत्रकारों मुद्दे पर होने वाले कार्यक्रमों में सहभागी बनने की योजनाओं पर भी सकारात्मक विचार प्रस्तुत किए गए।
काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि ऐसे संवाद आगे भी होते रहेंगे, जिससे दोनों देशों के मीडिया के बीच विश्वास, समझ और सहयोग की नई राहें खुलेंगी। पूर्व अध्यक्ष योगेश कुमार गुप्त ने कहा कि इस बैठक से सिर्फ दो देशों के पत्रकारों के बीच संवाद का अवसर बना, बल्कि पत्रकारों के बीच आपसी एकजुटता, सदभाव और प्रेम को बढ़ावा मिलेगा। संचालन मंत्री अश्वनी श्रीवास्तव ने किया। बैठक में संघ के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण तिवारी, सुनील शुक्ला, वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष चंदन रूपानी, मंत्री विनय शंकर सिंह, राममिलन श्रीवास्तव, शंकर चतुर्वेदी, अमित शर्मा, लुम्बिनी प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष दीपेन्द्र बडवाल, दीपक घिमिरे, प्रकाश न्यौपाने, विष्णु भट्टराई, रविन्द्र प्रताप गुप्ता, भीम भंडारी, मो॰ हबीब, माधव दुणाना, दीपेश पछाई, कुलमणि ज्ञवाली, शारदा मल्य, कृष्ण प्रसाद ठकाल, जयकेश एवं महाराजगंज प्रेस क्लब से जुड़े आलोक जोशी, सुदेश त्रिपाठी, अंगद शर्मा, रोहित कन्नौजिया आदि मौजूद थे।
अश्वनी श्रीवास्तव
मंत्री

हिन्दी सुरक्षित तो देश सुरक्षित: डॉ॰ नीरजा माधव काशी पत्रकार संघ की ओर से पराड़कर जी की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन

वाराणसी। हिन्दी यदि सुरक्षित रहेगी तो देश सुरक्षित रहेगा। यहीं नहीं हिन्दी पत्रकारिता भी जीवंत बनी रहेगी। यह बात हिन्दी की सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ॰ नीरजा माधव ने कहीं। वे पराड़कर स्मृति भवन में पराड़कर जयंती पर स्वातंत्र्यपूर्व हिंदी पत्रकारिता के युगपुरुष संपादकाचार्य बाबूराव विष्णु पराड़कर जी की जयंती पर सोमवार को ’पराड़कर युग से डिजिटल युग तक: पत्रकारिता के मूल्य और बदलाव’ विषयक संगोष्ठी को सम्बोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषा को बचाए जाने के साथ ही उसके साथ किये जा रहे खिलवाड़ के प्रति सजग रहना जरुरी है। इसके लिए आवश्यक है कि पत्रकार अपने भाषाई अधिकारों का कर्तव्यबोध के साथ प्रयोग करें, ताकि हिन्दी को बचाया जा सके। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि हिन्दी भाषा नहीं बची तो पत्रकारिता भी समाप्त हो जायेगी।
संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि महामना मदन मोहन मालवीय हिन्दी पत्रकारिता संस्थान, काशी विद्यापीठ के निदेशक डॉ॰ नागेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि मौजूदा दौर में हिन्दी पत्रकारिता चिंता की नहीं चिंतन का विषय है। हिन्दी पत्रकारिता को शीर्ष स्थान प्रदान करने वाले बाबू विष्णु राव पराड़कर के सन्दर्भ में नयी पीढ़ी को जानकारी युक्त करने की आवश्यकता है। यह अचरज भरा है कि पराड़कर जी के नाम पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय अथवा काशी विद्यापीठ में कोई पीठ अभी तक स्थापित नहीं है। इसके लिए पहल की आवश्यकता है।
प्रखर समाजवादी व पत्रकार विजय नारायण सिंह ने भी हिन्दी भाषा की वकालत की। अंग्रेजी के बढ़ते वर्चस्व से सावधान रहने की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ॰ कवीन्द्र नारायण ने कहा कि पत्रकारिता में हो रहे क्षरण की दिशा में सकारात्मक चिंतन की जरूरत है। सम्पादकाचार्य पराड़कर का स्मरण करते हुए डा॰ अत्रि भारद्वाज, योगेश कुमार गुप्त, राजनाथ तिवारी, डा॰ बेनी माधव मिश्र, एके लारी ने अपने विचार व्यक्त किये। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र ने की। महामंत्री जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु उपाध्याय तथा धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण तिवारी ने किया।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष डॉ॰ जयप्रकाश श्रीवास्तव, अखिलेश मिश्र, कैलाश यादव, सुनील शुक्ला, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, आलोक मालवीय, आनन्द कुमार मौर्य, एमडी जावेद, उमेश गुप्ता, विजय शंकर गुप्ता, राजेन्द्र यादव, मोहम्मद अशफाक सिद्दीकी, डा॰ जिनेश कुमार, राममिलन लाल श्रीवास्तव, मनोज कुमार राय, श्रीधर त्रिपाठी, मुन्ना लाल साहनी, आशुतोष पाण्डेय आदि मौजूद थे।
जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
महामंत्री

मीडियाकर्मियों ने उठाया होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का लाभ

वाराणसी, 23 सितम्बर, 2025। काशी पत्रकार संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब की ओर से होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन मंगलवार को पराड़कर स्मृति भवन में आयोजित हुआ। यह शिविर प्रदेश सरकार के ‘‘आयुष आपके द्वार’’ अभियान के तहत लगाया गया। शिविर में वरिष्ठ चिकित्सकों ने परामर्श के साथ निःशुल्क दवाएं मीडियाकर्मियों व उनके परिजनों को दीं।
इसके पूर्व शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ॰ रचना श्रीवास्तव ने किया। डॉ॰ रचना ने कहा कि मीडियाकर्मियों के लिए जब भी जरूरत होगी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे। वहीं योग प्रशिक्षक ने निरोग रहने के लिए प्रमुख आसनों का प्रदर्शन किया। स्वागत वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष चंदन रूपानी ने किया। अध्यक्षीय उद्बोधन संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र दिया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ॰ अनिल गुप्ता, डॉ॰ विनीत पाण्डेय, डॉ॰ अश्वनी जायसवाल के साथ योग प्रशिक्षक इंदल प्रसाद, मनीष पाण्डेय, रीता जायसवाल के साथ फार्मासिस्ट विनीत श्रीवास्तव व सत्यम ने सेवाएं दी। संचालन क्लब के मंत्री विनय शंकर सिंह ने एवं धन्यवाद ज्ञापन संघ के महामंत्री जितेन्द्र श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान क्लब के कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, संघ के पूर्व अध्यक्ष योगेश कुमार गुप्त, बी॰ बी॰ यादव, वरिष्ठ पत्रकार दयानंद, कृष्ण बहादुर रावत, देव कुमार केशरी, पुरूषोत्तम चतुर्वेदी, देवेश सिंह, संजय गुप्ता, डा॰ रजनीश सिंह, रोहित चतुर्वेदी, पंकज त्रिपाठी, आनन्द मौर्या, अरुण मालवीय, शंकर चतुर्वेदी, राहुल सिंह, मुन्ना लाल साहनी आदि उपस्थित रहे।
विनय शंकर सिंह
मंत्री

मीडियाकर्मियों के लिए होम्योपैथी चिकित्सा शिविर 23 को

वाराणसी, 20 सितम्बर, 2025। काशी पत्रकार संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब की तरफ से होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन 23 सितंबर को पूर्वाह्न 10ः00 बजे से अपराह्न 2ः00 तक पराड़कर स्मृति भवन में आयोजित किया गया है। इस शिविर में मरीज को परामर्श के साथ ही दवाएं भी निःशुल्क वितरित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस शिविर में सरकारी चिकित्सक की सेवाएं मिलेंगी। ताकि यदि किसी का इलाज आगे भी चलेगा, तो उन्हें यह सेवाएं निशुल्क मिलती रहेंगी। शिविर में जिला होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ॰ रचना श्रीवास्तव के अतिरिक्त डॉ॰ अनिल गुप्ता, डॉ॰ विनीत पाण्डेय, डॉ॰ शशिघर पाण्डेय अपनी सेवाएं देंगे। यह चिकित्सा शिविर हर तरह के मरीजों के लिए उपयोगी होगा। इसमें मौसमी बीमारियों के साथ ही अन्य बीमारियों का भी ईलाज होगा।
विनय शंकर सिंह
मंत्री

आधार संशोधन कैंप का मीडियाकर्मियों ने उठाया लाभ पत्रकारों के हर सहयोग के लिए डाक विभाग सदैव तत्पर: राजीव कुमार

वाराणसी, 16 सितम्बर, 2025। काशी पत्रकार संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब द्वारा सदस्यों, सह सदस्यों एवं आजीवन सदस्य व उनके परिजनों के लिए आधार कैंप का आयोजन मंगलवार को पराड़कर स्मृति भवन में हुआ। कैम्प में नाम, जन्मतिथि, पता, फोटो अपडेट समेत अन्य संशोधन हुए। इस दौरान बच्चों के नए आधार कार्ड भी बनाए गये। इसके पूर्व आधार कैम्प का उद्घाटन प्रवर डाक अधीक्षक पूर्वी मण्डल राजीव कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डाक विभाग के पास पत्रकारों के लिए चिकित्सकीय बीमा समेत अन्य कई योजनाएं हैं। जब भी जरूरत होगी, हम और हमारा डाक विभाग पत्रकारों एवं उनके परिजनों के साथ खड़े मिलेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि का स्वागत काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र, महामंत्री जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष चंदन रूपानी, मंत्री विनय शंकर सिंह कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया।
इस दौरान डाक विभाग की ओर से एएसपीओ लव कुमार शुक्ला के अतिरिक्त आधार बनाने वाली टीम के अंगद कुमार, रजनीश कुमार यादव एवं अमरजीत चौरसिया ने सहयोग किया। इस दौरान आलोक मालवीय, दीनबन्धु राय, देवकुमार केशरी, अभिषेक सिंह, देवेश सिंह, डा॰ रजनीश, केबी रावत, पुरुषोत्तम चतुर्वेदी, रोहित चतुर्वेदी, शंकर चतुर्वेदी, मनोज राय, राजेश यादव, रविन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, दिनेश सिंह, गोपाल मिश्रा आदि थे।
विनय शंकर सिंह मंत्री

पूर्व अध्यक्षों का उनके आवास पर जाकर किया सम्मान

वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर काशी पत्रकार संघ एवं वाराणसी प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्षों का सम्मान पराड़कर स्मृति भवन में किया गया। इस समारोह में अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम में शामिल न हो पाने वाले पूर्व अध्यक्षों का सम्मान प्रेस क्लब अध्यक्ष चंदन रु पानी व मंत्री विनय शंकर सिंह द्वारा मंगलवार को उनके आवास पर किया। सर्वप्रथम काशी पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष संजय अस्थाना के दारानगर स्थित आवास, पूर्व अध्यक्ष विकास पाठक के सिगरा स्थित आवास तथा पूर्व अध्यक्ष बीबी यादव के तेलियाबाग स्थित आवास पर जाकर उन्हें 'कलम के योद्धा' का सम्मान पत्र व अंगवस्त्रम प्रदान कर अभिनंदन किया।

स्वतंत्रता आन्दोलन में काशी के पत्रकारों का अहम योगदान: दयालु संघ व क्लब के पूर्व अध्यक्षों का हुआ सम्मान हेरिटेज में पत्रकारों को इलाज में मिलेगी विशेष सुविधा

स्वतंत्रता आन्दोलन में काशी के पत्रकारों का अहम योगदान: दयालु, संघ व क्लब के पूर्व अध्यक्षों का हुआ सम्मान, हेरिटेज में पत्रकारों को इलाज में मिलेगी विशेष सुविधा वाराणसी, 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर काशी पत्रकार संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब की ओर से पराड़कर स्मृति भवन के गर्दे सभागार में सांस्कृतिक संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पत्रकारों एवं संगठन हित में कार्य करने वाले ‘संघ’ एवं ‘क्लब’ के पूर्व अध्यक्षों के साथ ही सात प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हेरिटेज आईएमएस की ओर से संघ व क्लब के सदस्यों एवं उनके परिजनां के लिए चिकित्सा पैकेज की घोषणा की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के आयुष मंत्री डा॰ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि काशी पत्रकार संघ ने कई अमूल्य धरोहर दिये हैं, जिन्होंने देश की आजादी में अहम भूमिका निभायी। पत्रकारिता के इस मंदिर में आकर खुद को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। ऐसे में हम विश्वास दिलाते हैं कि उनके हर सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हेरिटेज इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज के निदेशक आकाश राय ने पत्रकारों को चिकित्सा पैकेज घोषणा की। कहा कि आइएमएस हेरिटेज में पत्रकारों एवं उनके परिजनों को चिकित्सा की विशेष सुविधा उपलब्ध मिलेगी। उन्होंने कहा कि हेरिटेज में चिकित्सा का आज वह हर संसाधन उपलब्ध है जिसके लिए मरीजों को अन्य बड़े शहरों की शरण लेनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि डा॰ मधुकर राय, वीके दीक्षित समेत कई नामी चिकित्सकों की ओपीडी के लिए महज 20 से 40 रुपये देने होंगे। संघ के सदस्यों के लिए अलग काउंटर होगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने प्रतिकात्मक हेल्थ कार्ड का अनावरण किया।
इस अवसर पर संघ व क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रो॰ राममोहन पाठक, गोपेश पाण्डेय, प्रदीप कुमार, संजय अस्थाना, विकास पाठक, योगेश कुमार गुप्त, कृष्णदेव नारायण राय, बी॰ बी॰ यादव, सुभाष चन्द्र सिंह, राजनाथ तिवारी, डा॰ अत्रि भारद्वाज, राघवेन्द्र चड्ढा, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, चन्दन रूपानी, अरुण मिश्र मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले प्रतिभावान बच्चों में अर्जुन सिंह, संस्कार मिश्रा, स्वीकृति मिश्रा, लक्ष्य केसरी, हर्ष सिंह, मानवेंद्र यादव, यश त्रिपाठी शामिल रहे। इसके संयोजक देवेश सिंह, देवकुमार केशरी एवं डा॰ रजनीश सिंह रहे। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत क्लब के अध्यक्ष चंदन रूपानी, संचालन विनय शंकर सिंह, अध्यक्षीय उद्बोधन संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र ने दिया। महामंत्री जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने मेडिकल कार्ड की जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्षद्वय जयप्रकाश श्रीवास्तव व संदीप गुप्ता ने दिया। इस दौरान अतिथियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर केक भी काटा गया।
इस अवसर पर श्रीकाशी विश्वनाथ नेमी भक्त मंडल के अध्यक्ष रामकुमार जायसवाल व संचिव शुभम मिश्र ने बहुउद्ेशीय सभागार में 10 पंखे देने की घोषणा की। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में पत्रकार परिवार के बच्चों ने देश भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया व प्रख्यात जादुगर बीएम लाल ने अपनी कला जौहर का प्रदर्शन किया। संचालन रोहित चतुर्वेदी व आलोक मालवीय ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार शुभाकर दुबे, लक्ष्मीकांत द्विवेदी, अखिलेश मिश्र, एके लारी, कैलाश यादव, केबी रावत, कविन्द्र नारायण, रमेश राय, विनय सिंह, रजत मेहरा, अजय मुखर्जी, हिमांशु उपाध्याय, दीनबन्धु राय, शैलेश चौरसिया, सुरेन्द्र तिवारी, सुनील शुक्ला, पुरुषोत्तम चतुर्वेदी, अश्वनी श्रीवास्तव, पंकज त्रिपाठी मनोज राय, प्रशांत मोहन, संजय गुप्ता, बच्चा गुप्ता, निधी मिश्रा, सुरेश गांधी, शंकर चतुर्वेदी आयुष मंत्री के पीआरओ गौरव राठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
झंडारोहण: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संघ भवन परिसर में काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र ने सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया।
विनय शंकर सिंह
मंत्री

काशी पत्रकार संघ का पदग्रहण समारोह सम्पन्न वाराणसी प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने भी पदभार संभाला

वाराणसी, 29 जून। काशी पत्रकार संघ के द्विवार्षिक चुनाव में निर्वाचित अध्यक्ष अरुण मिश्र, महामंत्री जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष डा॰ जयप्रकाश श्रीवास्तव तथा संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चन्दन रूपानी, मंत्री विनय शंकर सिंह एवं कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने अपनी टीम के साथ रविवार को पराड़कर स्मृति भवन में आयोजित साधारण अधिवेशन में पदभार ग्रहण किया। नई टीम ने संकल्प लिया है कि वह संघ व सदस्यों के हित में कार्य करेगी।
इस दौरान उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण तिवारी, सुनील शुक्ला, पुरुषोत्तम चतुर्वेदी, मंत्री अश्वनी श्रीवास्तव व आलोक मालवीय तथा कार्यसमिति सदस्यों सर्वश्री कैलाश यादव, विनय कुमार सिंह, उमेश गुप्ता, सुरेश गांधी, विजय शंकर गुप्ता, छवि किशोर मिश्र, राकेश सिंह, एमडी जावेद, अरुण कुमार ंिसंह एवं आनन्द कुमार मौर्य ने भी पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने पत्रकार हितों के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। जबकि क्लब के नवनिर्वाचित अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष देवकुमार केशरी, संयुक्त मंत्री अभिषेक सिंह एवं प्रबंध समिति सदस्य अरविन्द कुमार, संजय गुप्ता, मनोज राय, रौशन जायसवाल व दिनेश सिंह ने जिम्मेदारी संभाली।
इस अवसर पर काशी पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष सर्वश्री प्रदीप कुमार, योगेश कुमार गुप्त, केडीएन राय, बी॰ बी॰ यादव, सुभाष चन्द्र सिंह, राजनाथ तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार पदमपति शर्मा, आशीष बागची, रजनीश त्रिपाठी, रमेश चन्द्र राय, सुरेश प्रताप, जयनारायण मिश्र, योगेश यादव, अजय राय, नागेन्द्र पाठक, शैलेश चौरसिया, केबी रावत, रोहित चतुर्वेदी, कविन्द्र नारायण श्रीवास्तव, संजय सिंह, जगधारी, शंकर चतुर्वेदी, कमलेश चतुर्वेदी, राजेन्द्र यादव, नरेन्द्र यादव, मोहम्मद अशफाक सिद्दीकी, चेतन स्वरूप आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। निवर्तमान अध्यक्ष डा॰ अत्रि भारद्वाज, महामंत्री अखिलेश मिश्र, कोषाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने संघ व क्लब की नई टीम को बधाई दी।
पत्रकारों पर हुए मुकदमें की कड़ी निन्दा वाराणसी, काशी पत्रकार संघ की साधारण सभा में संघ के सदस्यों समेत छह पत्रकारों पर दुर्भावनापूर्ण तरीके से किये गये मुकदमें की सभी सदस्यों ने कड़े शब्दों में निन्दा की। प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मुकदमा वापस हो अन्यथा संघ अगली रणनीति पर विचार करने को विवश होगा।
जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
महामंत्री

संघ में अरुण अध्यक्ष, जितेन्द्र महामंत्री, जयप्रकाश कोषाध्यक्ष बने क्लब में चन्दन अध्यक्ष, विनय शंकर मंत्री व संदीप निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित

वाराणसी, 2 जून, 2025। काशी पत्रकार संघ के द्विवार्षिक चुनाव (सत्र 2025-2027) में अध्यक्ष पद पर अरुण मिश्र, महामंत्री पद पर जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव व कोषाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश श्रीवास्तव निर्वाचित घोषित किये गये। संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब के द्विवार्षिक चुनाव (सत्र 2025-2027) में चन्दन रूपानी अध्यक्ष और विनय शंकर सिंह मंत्री निर्वाचित घोषित किये गये जबकि कोषाध्यक्ष पद पर संदीप गुप्ता का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
पराड़कर स्मृति भवन के गर्दे सभागार में सोमवार को हुई मतगणना के उपरांत निर्वाचन अधिकारी कृष्णदेव नारायण राय ने परिणामों की घोषणा की। संघ के अध्यक्ष पद पर अरुण मिश्र (101) ने अत्रि भारद्वाज (81) को 20 मतों से पराजित किया। इस पद के अन्य प्रत्याशियों में बी॰ बी॰ यादव को 52 व सुरेश चन्द्र मिश्र को 25 मत मिले। उपाध्यक्ष के तीन पदों पर सुरेन्द्र नारायण तिवारी (119), सुनील शुक्ला (117) व पुरुषोत्तम चतुर्वेदी (112) विजयी घोेषित किये गये। इस पद के दो अन्य प्रत्याशियों में दिनेश कुमार सिंह को 103 व राजेश यादव को 76 मत मिले।
महामंत्री पद पर जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव (121) ने अखिलेश मिश्र (93) को 28 मतों से हराया। इस पद के एक अन्य प्रत्याशी रामात्मा श्रीवास्तव को 38 मत मिले। मंत्री के दो पदों पर अश्वनी कुमार श्रीवास्तव (93) व आलोक मालवीय (87) विजयी घोषित किये गये। इस पद के अन्य प्रत्याशियों में मोहम्मद अशफाक सिद्दीकी को 78, आलोक कुमार श्रीवास्तव को 71, रवीन्द्र प्रकाश त्रिपाठी को 43 व दिलीप कुमार को 32 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश श्रीवास्तव (135) ने पंकज त्रिपाठी (117) को 18 मतों से हराया। कार्यसमिति के दस पदों के लिए कैलाश यादव (180), विनय कुमार सिंह (170), उमेश गुप्ता (148), सुरेश गांधी (133), विजय शंकर गुप्ता ‘बच्चा’ (130) छवि किशोर मिश्र (125), राकेश सिंह (123) एमडी जावेद (107), अरुण कुमार सिंह (99) व आनन्द कुमार मौर्य (99) विजेता घोषित किये गये। इस पद के एक अन्य प्रत्याशी राजेश राय को 94 मत मिले। संघ के कुल 286 सदस्यों में से 258 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
दूसरी तरफ वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद पर चन्दन रूपानी (140) ने सुशील कुमार मिश्र (76) को 64 मतों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर देवकुमार केशरी (144) ने राजू सिंह ‘दुआ’ (71) को 73 मतों से परास्त किया। मंत्री पद पर विनय शंकर सिंह (158) ने मुन्ना लाल साहनी (53) को 105 मतों से हराया। संयुक्त मंत्री पद पर अभिषेक सिंह (113) ने अमित शर्मा (49) को 64 मतों से परास्त किया। इस पद के एक अन्य प्रत्याशी हरिबाबू श्रीवास्तव को 45 मत मिले। प्रबन्ध समिति के पांच पदों पर अरविन्द कुमार, दिनेश सिंह, मनोज कुमार राय, रौशन जायसवाल व संजय गुप्त निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। क्लब के कुल 235 सदस्यों में से 220 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
निर्वाचन मण्डल के सहयोगी सदस्यों के रूप में सर्वश्री शुभाकर दुबे, विकास पाठक, राजनाथ तिवारी व योगेश कुमार गुप्त एवं कार्यालय सहायकद्वय विश्वदीप बापुली व राजीव चौरसिया थे। पराड़कर स्मृति भवन के अन्य कर्मचारियों ने भी भरपूर सहयोग दिया। निर्वाचन अधिकारी कृष्णदेव नारायण राय ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।
कृष्णदेव नारायण राय
निर्वाचन अधिकारी

संघर्षशील पत्रकारिता का पर्याय थे के॰ विक्रम राव काशी पत्रकार संघ में श्रद्धांजलि सभा

वाराणसी, 15 मई। आई एफ डबल्यू जे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ॰ के॰ विक्रम राव का जीवन संघर्षशील पत्रकारिता, सिद्धांतनिष्ठ विचारों और निर्भीक लेखनी का पर्याय रहा है। सामाजिक मुद्दों पर विक्रम राव विलक्षण टिप्पणियां लिखते थे। डॉ॰ राव के लेखों में दुर्लभ जानकारी, इतिहास के सूत्र और समाज का वैज्ञानिक विश्लेषण मिलता था। के॰ विक्रम राव को अपने पिता के॰ रामाराव से संघर्ष, प्रभावी पत्रकारिता और श्रेष्ठ लेखन विरासत में मिला था।
यह विचार आज काशी पत्रकार संघ के पराड़कर स्मृति भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पत्रकारों ने व्यक्त किये। इस अवसर पर काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष डा॰ अत्रि भारद्वाज, मंत्री सुनील शुक्ला, योगेन्द्र नारायण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष कृष्णदेव नारायण राय, योगेश कुमार गुप्त, सुभाष चन्द्र सिंह, कैलाश यादव, विनय कुमार सिंह, राकेश सिंह, वाराणसी प्रेस क्लब के मंत्री विनय शंकर सिंह, संयुक्त मंत्री देव कुमार केशरी, डॉ॰ जयप्रकाश श्रीवास्तव, अरूण सिंह, आशुतोष पाण्डेय, हरिबाबू श्रीवास्तव, मुन्नालाल साहनी, दिलीप कुमार, विजय शंकर गुप्ता ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। संचालन काशी पत्रकार संघ के महामंत्री अखिलेश मिश्र ने किया।
अखिलेश मिश्र
महामंत्री

पहलगाम आतंकी वारदात भारत की आत्मा पर हमला पराड़कर स्मृति भवन में श्रद्धांजलि सभा

वाराणसी, 27 अप्रैल। काशी पत्रकार संघ की पराड़कर स्मृति भवन में आज हुई सभा में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुए जधन्य और अमानवीय आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा का प्रस्ताव पारित किया गया ।
प्रस्ताव में कहा गया है कि पहलगाम की घटना मे लिए जिम्मेदार पाकिस्तान की सारी दुनिया में आलोचना हो रही है। यह हमला मानवता के विरूद्ध घोर अपराध और भयावह त्रासदी का संकेत है। यह भारत की आत्मा पर हमला है। काशी पत्रकार संघ की अपील है कि उन्हीं की भाषा में आतंकियों को समूल नष्ट करना चाहिए।
इस आतंकी जघन्य हमले के अपराधियों, आयोजकों, वित्त पोषकों और प्रायोजकों को जवाबदेह ठहराने और उन्हें न्याय के कठघरे में शीघ्रातिशीघ्र लाने की जरूरत है। आतंकवाद अंतराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिये सबसे गंभीर खतरा है। हिंसा का यह निंदनीय कृत्य मानवता के मूल्यों पर सीधा हमला है। निहत्थे और निर्दोष नागरिकों को हिंसा का निशाना बनाना अक्षम्य बर्बरता का कार्य है। 'संघ' मृतकों के प्रति शोक व्यक्त करता है और पीड़ितों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। हमारी संवेदनायें और प्रार्थनायें घायलों के साथ भी है। भारत को कोई चुनौती दे यह असहनीय है। भारत को अस्थिर करने वाली ताकतों को सीधा संदेश देने का समय आ गया है।
अंत में दो मिनट का मौन रखकर पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डा. अत्रि भारद्वाज व संचालन महामंत्री अखिलेश मिश्र ने किया ।
अखिलेश मिश्र
महामंत्र

शैक्षणिक भ्रमण पर पराड़कर भवन पहुंचे एसएमएस के मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थी

वाराणसी। एसएमएस काॅलेज के मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों का दल शनिवार, 19 अप्रैल 2025 को शैक्षणिक भ्रमण पर पराड़कर स्मृति भवन आया। इन विद्यार्थियों ने पत्रकारिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की और अपनी जिज्ञासाओं को भी प्रस्तुत किया। डाॅ. ईशान त्रिपाठी और अजय रत्न के नेतृत्व में आए छात्र-छात्राओं ने हिंदी पत्रकारिता के उदय और साहित्य से जुड़ी जानकारियों पर गंभीरता से मनन किया। काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष डाॅ. अत्रि भारद्वाज व महामंत्री अखिलेश मिश्र ने संस्था के गौरवशाली इतिहास और पराड़कर भवन की स्थापना के बारे में विस्तार से बताया। संघ के कोषाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी भी उपस्थित थे। इस दौरान प्रिंट पत्रकारिता, संचार पत्रकारिता, प्रसारण पत्रकारिता, डिजिटल पत्रकारिता और फोटो पत्रकारिता के बारे में स्नेहा सिंह, संजीत सिंह, सानिया फातिमा, शिवांगी सिंह, भव्या अग्रहरी, कुमारी संचिता, रितिका यादव ने प्रश्न किए। साथ ही विद्यार्थियों ने पत्रकारिता के प्रमुख बिंदु सत्यता, सटीकता, स्वतंत्रता, वस्तुनिष्ठता और निष्पक्षता पर विचार व्यक्त किए।

काशी की धरोहरों को सहेजना सबका दायित्व: डा॰ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ पराड़कर स्मृति भवन के सुंदरीकरण का हुआ शिलान्यास

वाराणसी, 2 अप्रैल। काशी के विकास में नीतिगत पत्रकारिता का योगदान महत्वपूर्ण है। काशी की हिन्दी पत्रकारिता में यहां के पत्रकारों का खास योगदान है। स्वाधीनता संग्राम में भारतीय पत्रकारिता का मूल स्वर त्याग, बलिदान और मिशन के प्रति समपर्ण का रहा है। सम्पादकाचार्य पं॰ बाबूराव विष्णु पराड़कर की चिरस्थायी स्मृति और हिन्दी पत्रकारों का चेतना केन्द्र ‘‘पराड़कर स्मृति भवन’’ जैसी धरोहर को सहेजना हम सबका दायित्व है। यह विचार प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा॰ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने अपनी विधायक निधि से पराड़कर स्मृति भवन के सौन्दर्यीकरण के शिलान्यास के अवसर पर व्यक्त किये।
राज्यमंत्री डा॰ दयालु ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले आला दर्जे के क्रांतिकारी सीधे तौर पर पत्रकारिता से जुड़े थे। यह पत्रकारों का मरकज है। काशी की बौद्धिकता, विद्वता और पत्रकारिता का लम्बा इतिहास रहा है। डा॰ दयालु ने कहा कि धरोहरों को सहेजना हम सबका धर्म है। इस अवसर पर संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार, योगेश कुमार गुप्त, राजनाथ तिवारी ने भी विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष कृष्णदेव नारायण राय ने किया। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डा॰ अत्रि भारद्वाज ने की। राज्यमंत्री का स्वागत संघ के मंत्री सुनील शुक्ला और कोषाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर संघ के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह, बीबी यादव, संघ के उपाध्यक्ष उमेश गुप्ता, कैलाश यादव, आशीष बागची, संजय मिश्रा, वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरुण मिश्र, मंत्री विनय शंकर सिंह, वाराणसी प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष चंदन रूपानी, रोहित चतुर्वेदी, पुरुषोत्तम चतुर्वेदी, राजेश राय, रवीन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, ओंकार उपाध्याय, राजेश यादव, आनन्द मौर्या, सुरेश गांधी, विमलेश चतुर्वेदी, श्रीघर त्रिपाठी, मुन्ना लाल साहनी, आशुतोष पाण्डेय, राममिलन लाल श्रीवास्तव, विजयशंकर गुप्ता सहित काफी संख्या में पत्रकार मौजूद थे।
सुनील शुक्ला
मंत्री

फोटोग्राफी चुनौती भरा कार्य-महापौर छायारत्न से सम्मानित हुए सुनील शुक्ला बहुउद्देशीय सभागार के जीर्णोंद्धार का हुआ लोकार्पण

वाराणसी, 23 मार्च। फोटोग्राफी केवल कला ही नहीं विज्ञान और तकनीक भी है। यह चुनौती भरा कार्य है। एक अच्छी फोटो हजार शब्द से ज्यादा प्रभावी होती है। यह ऐसी कला है जो एक कलाकार के रूप में फोटोग्राफर की रचनात्मक दृष्टि को दर्शाती है। यह विचार आज काशी पत्रकार संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह, एस अतिबल छाया चित्र प्रतियोगिता/प्रदर्शनी के पुरस्कार वितरण समारोह में महापौर श्री अशोक तिवारी ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफी एक चुनौती भरा कार्य है। यह तस्वीर खींचने का माध्यम ही नहीं बल्कि भावनाओं, कहानियों एवं पलों को सहेजने का तरीका भी है। उन्होंने काशी को स्वच्छ सुन्दर एवं हरा भरा बनाने के लिए पौधरोपण का आह्वान किया। इस मौके पर महापौर ने ईश्वरचन्द्र सिनहा बहुउद्देशीय सभागार के जीर्णाेंद्धार कार्य का फीता काटकर लोकार्पण किया।
विशिष्ट अतिथि एसीपी प्रज्ञा पाठक ने कहा कि पुलिस और पत्रकार दोनों समाज के ऐसे स्तम्भ हैं जो कानून व्यवस्था और सूचना के प्रवाह को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्जवलन कर एस अतिबल छायाचित्र प्रतियोगिता/प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। महापौर ने वरिष्ठ फोटोग्राफर सुनील शुक्ला को छायारत्न से सम्मानित किया। एस अतिबल छायाचित्र प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार अंचल अग्रवाल, द्वितीय पुरस्कार अभिषेक पाठक, तृतीय पुरस्कार प्रमोद गुप्ता को प्राप्त हुआ। साथ ही प्रदीप तिवारी स्मृति पुरस्कार उज्जवल गुप्ता, मंसूर आलम स्मृति पुरस्कार अमन आलम, विजय सिंह स्मृति पुरस्कार राजू सिंह दुआ को दिया गया। प्रसंशनीय पुरस्कार विजय शंकर गुप्ता ‘बच्चा’ को दिया गया। वरिष्ठ फोटोग्राफर अनिरुद्ध पाण्डेय एवं सह संयोजक चन्दन रूपानी ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।
आगतो का स्वागत काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष डा॰ अत्रि भारद्वाज एवं प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरुण मिश्र ने किया। संचालन रोहित चतुर्वेदी एवं धन्यवाद ज्ञापन संघ के महामंत्री अखिलेश मिश्र ने किया। कार्यक्रम में काशी पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष योगेश गुप्त, राजनाथ तिवारी, बीबी यादव, कोषाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी, वाराणसी प्रेस क्लब के मंत्री विनय शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, सुरेन्द्र तिवारी, आशीष बागची, दीनबन्धु राय, कमलेश चतुर्वेदी, रमेश राय, विमलेश चतुर्वेदी, आशुतोष पाण्डेय, दयानन्द, डा॰ नागेन्द्र पाठक, संजय मिश्र, कैलाश यादव, पुरुषोत्तम चतुर्वेदी जितेन्द्र श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, गोपाल मिश्रा, हरिबाबू श्रीवास्तव, मुन्ना लाल साहनी, उमेश गुप्ता, रामजी श्रीवास्तव, आलोक मालवीय, केबी रावत, अमित शर्मा, आर्किटेक्ट श्यामलाल सिंह, सेल एग्री कम्पनी के एजीएम हेमांग यादव, व्यापारी नेता प्रेम मिश्रा, रजनीश कन्नौजिया, नन्द किशोर, गोकुल शर्मा, राजीव सिंह, श्याम विहारी श्यामल, रवीन्द्र त्रिपाठी, शैलेन्द्र भारती, सुरेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
महापौर ने किया लोकार्पण: महापौर अशोक तिवारी ने रविवार को पराड़कर भवन स्थित ईश्वरचन्द्र सिनहा बहुउद्देशीय सभागार के जीर्णाेंद्धार कार्य का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस सभागार का जीर्णोंद्धार का कार्य सेल एग्री कमोडिटीज लिमिटेड कम्पनी के सीएसआर फंड से किया।
विनय शंकर सिंह
मंत्री

कलम की आजादी पर हमला बर्दाश्त नहीं पत्रकार राघवेंद्र की हत्या पर काशी पत्रकार संघ का आक्रोश

कलम की आजादी पर हमला बर्दाश्त नहीं पत्रकार राघवेंद्र की हत्या पर काशी पत्रकार संघ का आक्रोश वाराणसी, 10 मार्च। सीतापुर में पिछले शनिवार को दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की नृशंस हत्या पर काशी पत्रकार संघ ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कड़ी भर्त्सना की है। संघ ने सीतापुर की इस घटना को पत्रकारिता और लोकतंत्र पर हमला माना है। साथ ही राघवेंद्र वाजपेई के हमलावरों और घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। कहा गया कि पत्रकारों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अपने मौलिक अधिकार का प्रयोग करने में हिंसा और धमकी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को पराड़कर स्मृति भवन के आर.आर. खाडिलकर कक्ष में काशी पत्रकार संघ के सदस्यों की आपात बैठक में एक स्वर से पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने, मृत पत्रकार के परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा और एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार राजनेताओं को अलग-अलग श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराती है, जबकि जनता की आवाज उठाने और सत्य उजागर करने वाले पत्रकारों की सुरक्षा के प्रति किसी सरकार ने अभी तक सकारात्मक रूख नहीं दिखाया। इस संबंध में संघ ने विरोध दर्ज कराने के लिए आगामी 12 मार्च को दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय (जवाहर नगर कालोनी) में ज्ञापन सौंपेने का निर्णय लिया। इस क्रम में काशी पत्रकार संघ ने जिले के सभी पत्रकार संगठनों व पत्रकारों से अपील की है कि 12 मार्च को दोपहर 12 बजे गुरुधाम कालोनी चौराहा पर एकत्रित होकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित करें। काशी पत्रकार संघ की इस बैठक में पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि यह पत्रकारिता और संविधान पर हमला है। कहा कि अब तक जितने पत्रकारों की हत्या की गई है, संघ इस पर श्वेत पत्र जारी करे। विजय नारायण सिंह ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा की स्थिति चिंताजनक है। एक मीडिया समूह का उदाहरण रखते हुए कहा कि अन्य अखबार समूहों को भी ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए कि प्रभावित पत्रकार को आर्थिक सहयोग दिया जा सके। डा. दयानंद ने इस सुझाव का समर्थन किया। मंत्री अश्वनी श्रीवास्तव ने एकजुटता पर बल दिया। पूर्व अध्यक्ष योगेश कुमार गुप्त और सुभाष चन्द्र सिंह ने व्यवहारिक पक्ष पर प्रकाश डाला। कोषाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी, वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरुण मिश्र, विनय कुमार सिंह, कैलाश यादव, कृष्ण बहादुर रावत, मुन्नालाल साहनी, आशुतोष पांडेय प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष डा. अत्रि भारद्वाज व संचालन महामंत्री अखिलेश मिश्र ने किया।
अखिलेश मिश्र
महामंत्री

पत्रकारों का हेल्थ कार्ड बनाएगा मेदांता हॉस्पिटल इलाज के दौरान जांच में मिलेगी 15 प्रतिशत तक छूट मेदांता हॉस्पिटल के स्वास्थ्य शिविर में पत्रकारों व परिजनों की हुई जांच

वाराणसी। काशी पत्रकार संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब की पहल पर प्रख्यात हॉस्पिटल मेदांता लखनऊ की ओर से गुरुवार को पराड़कर स्मृति भवन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पत्रकारों और उनके परिजनों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। इस दौरान मेदांता के डॉक्टर हिमांशु, डीजीएम अभिषेक मिश्र और असिस्टेंट मैनेजर अजीत पांडेय ने मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ की ओर से मिलने वाली सुविधाओं और प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर पत्रकारों का हेल्थ कार्ड बनाने के लिए काशी पत्रकार संघ एवं वाराणसी प्रेस क्लब से जुड़े सदस्यों, क्लब से जुड़े सह सदस्यों, आजीवन सदस्यों एवं संघ के कर्मचारियों की सूची मेदांता के अधिकारियों को सौंपी गई। अधिकारियों ने बताया कि मेदांता लखनऊ पत्रकारों को बेहतरीन मेडिकल सुविधा देने जा रहा है। इसके लिए मान्यता प्राप्त पत्रकारों के अलावा अन्य सभी जिला स्तरीय पत्रकार संगठनों से जुड़े पत्रकारों का हेल्थ कार्ड होगा। इसी कड़ी में एक स्वास्थ्य शिविर पराड़कर भवन में लगाया गया। इस हेल्थ कार्ड के जरिए कोई पत्रकार या उनके परिजन को मेदांता में दिखाना है तो वहां उन्हें सहूलियत मिलेगी। मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में पत्रकारों के लिए एक अलग से ‘प्लेटिनियम डेस्क’ बना है जहां आपको कार्ड दिखाने पर स्वास्थ्य संबंधित सभी प्रकार का सहयोग मिलेगा। किसी भी डॉक्टर की कंसल्टेंसी शुल्क में 15 प्रतिशत, हॉस्पिटल लैब में किसी तरह की जांच में 20 प्रतिशत, सीटी स्कैन, एमआरआई में 15 प्रतिशत एवं भर्ती मरीज के रूम शुल्क में 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। साथ ही गंभीर बीमारी से जुड़े डॉक्टर का अपॉइटमेंट दो घंटे के अंदर मिल जाएगा।
स्वास्थ्य शिविर में डायबिटीज, बीपी, ईसीजी, हड्डी आदि रोगों की जांच की गई। चिकित्सकों एवं हॉस्पिटल प्रबंधन से जुड़े लोगों का स्वागत काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष डॉ, अत्रि भारद्वाज, महामंत्री अखिलेश मिश्र, कोषाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी, वाराणसी प्रेस क्लब के मंत्री विनय शंकर सिंह और कोषाध्यक्ष संदीप गुप्त ने बुके, अंगवस्त्रम और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरुण मिश्र ने स्वास्थ्य शिविर का संचालन किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष योगेश गुप्त, वरिष्ठ पत्रकार शुभाकर दुबे, कृष्ण बहादुर रावत, रोहित चतुर्वेदी, विनय सिंह, डॉ नागेंद्र पाठक, शैलेश चौरसिया, सुशील मिश्रा, आशुतोष पांडेय, मुन्ना लाल साहनी, राजेश यादव, राजेंद्र यादव, राकेश सिंह, मोहम्मद अशफाक सिद्दीकी, पुरूषोत्तम चतुर्वेदी, समेत अन्य मौजूद थे।
विनय शंकर सिंह
मंत्री

गणतंत्र दिवस लोकतांत्रिक मूल्यों का उत्सव: नीलू मिश्रा पराड़कर भवन में वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

वाराणसी 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस लोकतांत्रिक मूल्यों का उत्सव दिवस है। इस दिन का महत्व तभी है जब हम एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका में हों। देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में अपने-अपने स्तर पर भागीदारी की जरूरत है। हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतन्त्रता, समानता और बंधुत्व की गारंटी देता है। काशी पत्रकार संघ एवं वाराणसी प्रेस क्लब की ओर से पराड़कर स्मृति भवन में गणतंत्र दिवस और वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलीट श्रीमती नीलू मिश्रा ने उपरोक्त उद्गार व्यक्त किये। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश को आजाद कराने में कलम के सिपाहियों की शहादत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कहा कि पत्रकारों की दिनचर्या अति व्यस्त होती है, ऐसे में उन्हें खेल स्पर्धाओं के जरिए अपने को फिट भी रखना चाहिए। इसके लिए काशी पत्रकार संघ व वाराणसी प्रेस क्लब समय-समय पर कैंप आयोजित करे तो बेहतर होगा। इस क्रम में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ स्थित हिंदी पत्रकारिता संस्थान के निदेशक प्रो. नागेंद्र सिंह ने कहा कि पत्रकार जनसमस्याओं को उठाते रहते हैं लेकिन उनकी आधारभूत समस्याओं को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों का रूख सकारात्मक नही रहता है। उन्होंने पत्रकारपुरम फेज दो की भी वकालत की। अध्यक्षीय संबोधन में काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष डा. अत्रि भारद्वाज ने कहा कि हमें अधिकार मांगने के पहले कर्तव्य पर भी खरा उतरना चाहिए। इसी क्रम में आनंद चंदोला खेल महोत्सव के दूसरे चरण में आयोजित 37वीं दीनानाथ गुप्त स्मृति मीडिया बैडमिंटन, विश्वनाथ सिंह दद्दू टेबल टेनिस एवं कैरम के एकल व लकी युगल विजेता व उपजेता सहित शतरंज के पहले छह स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। खेल आयोजन समिति के सह संयोजक रोहित चतुर्वेदी ने आनंद चंदोला खेल महोत्सव पर प्रकाश डाला। आगतों का स्वागत और संचालन संघ के महामंत्री अखिलेश मिश्र व धन्यवाद ज्ञापन वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरुण मिश्र ने किया। संघ के कोषाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी, क्लब के मंत्री विनय शंकर सिंह व कोषाध्यक्ष संदीप गुप्त ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट किया। गायक कलाकार मासूम अली ने अपनी प्रस्तुतियां दी। इसके पूर्व पूर्वाह्न नौ बजे संघ के अध्यक्ष डा. अत्रि भारद्वाज ने पराड़कर स्मृति भवन पर झंडोत्तोलन किया।
अखिलेश मिश्र
महामंत्री

आनन्द चन्दोला खेल महोत्सव संदीप को तिहरा, प्रशांत को दोहरा खिताब मीडिया शतरंज, बैडमिंटन, कैरम व टेटे प्रतियोगिता

वाराणसी, 13 जनवरी। संदीप गुप्त ने वर्चस्व कायम करते हुए यहां पराड़कर स्मृति भवन के ईश्वरचन्द्र सिनहा बहुउद्दशीय सभागार में खेले जा रहे आनंद चंदोला खेल महोत्सव के दूसरे चरण में तिहरा खिताब जीत लिया, जबकि प्रशांत मोहन ने अपनी झोली में दोहरा खिताब डाला। काशी पत्रकार संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 37वीं दीनानाथ गुप्त स्मृति मीडिया बैडमिंटन, विश्वनाथ सिंह दद्दू टेबल टेनिस, कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता के अंतिम दिन सोमवार को खेले गये। शतरंज के मुकाबले में संदीप ने अजेय रहते हुये पांच अंकों के साथ शीर्ष स्थान हांसिल किया। संतोष चौरसिया दूसरे स्थान पर रहे। मनोज राय, चंदन रूपानी ओपीराय चौधरी और नीलाम्बुज तिवारी ने क्रमशः तीसरा, चौथा, पांचवा और छठा स्थान प्राप्त किया।
कैरम के एकल मुकाबले के फाइनल में संदीप ने पंकज त्रिपाठी को 9-7, 16-0 से हराया, जबकि युगल के फाइनल में आर संजय और सुनील शुक्ल की जोड़ी ने संदीप गुप्त और रवीन्द्र त्रिपाठी को 9-0, 10-2 से पराजित किया।
बैडमिंटन एकल के खिताबी मुकाबले में प्रशांत मोहन ने संदीप गुप्त को 11-0, 11-3 तथा युगल में संदीप गुप्त व नीलाम्बुज तिवारी की जोड़ी ने प्रशांत रोहित चतुर्वेदी की जोड़ी को 7-11, 11-7, 11-7 से पराजित किया।
टेबल टेनिस के एकल फाइनल में प्रशांत मोहन ने कड़े संघर्ष में चन्द्रप्रकाश को 15-7, 12-15, 15-7 से हराया। उधर युगल के खिताबी मुकाबले में चंदन रूपानी और विनय शंकर सिंह की जोड़ी ने प्रशांत मोहन और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी को 15-7, 7-15, 15-12 के संघर्ष पूर्ण मुकाबले में हराया।
शतरंज में विजय कुमार और दिनेश पाठक, कैरम में अन्तर्राष्ट्रीय रेफरी रमेश वर्मा की देखरेख में राष्ट्रीय अम्पायर अश्वनी चक्रवाल, अभिषेक विश्वकर्मा, रवि आर्या और शोएब रजा ने निर्णायक की भूमिका निभायी। खेल संयोजक कृष्ण बहादुर रावत ने बताया कि विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को 26 जनवरी को आयोजित भव्य समारोह के दौरान पुरस्कृत किया जायेगा। इस मौके पर काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष डा॰ अत्रि भारद्वाज, महामंत्री अखिलेश मिश्र, वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरुण मिश्र, मंत्री विनय शंकर सिंह, पूर्व अध्यक्ष योगेश कुमार गुप्त, सुभाषचन्द्र सिंह, विनय सिंह, लक्ष्मीकांत द्विवेदी, अजय कृष्ण चतुर्वेदी मौजूद रहे।
कृष्ण बहादुर रावत
संयोजक, खेल आयोजन समिति

आनन्द चन्दोला खेल महोत्सव संदीप, प्रशांत व पंकज का शानदार प्रदर्शन

वाराणसी, 11 जनवरी। आनंद चंदोला खेल महोत्सव के दूसरे चरण में रविवार को 37वीं दीनानाथ गुप्त स्मृति मीडिया बैडमिंटन, विश्वनाथ सिंह दद्दू स्मृति मीडिया टेबल टेनिस, कैरम व शतरंज प्रतियोगिता पराड़कर स्मृति भवन में शुरू हुई। यह प्रतियोगिता वाराणसी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित हो रही है। शतरंज में चार चक्र के बाद संदीप गुप्ता चार अंक लेकर शीर्ष पर हैं। ओपी राय चौधरी के 3.5 अंक लेकर दूसरे तथा नीलाम्बुज तिवारी और मनोज राय 3-3 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं। विजय कुमार और दिनेश पाठक रेफरी रहे।
कैरम के सेमी प्रफाइलन में संदीप गुप्ता ने आर संजय को 16-5, 14-7 से तथा पंकज त्रिपाठी ने रोहित चतुर्वेदी को पहला गेम 14-0 से हराया। दूसरे गेम में रोहित चतुर्वेदी ने पंकज त्रिपाठी को 10-0 से पराजीत किया। निर्णायक गेम में पंकज त्रिपाठी ने रोहित चतुर्वेदी 12-8 से मात फाइनल में प्रवेश किया। अन्तर्राष्ट्रीय रेफरी रमेश वर्मा की देखरेख में राष्ट्रीय अम्पायर अश्वनी चक्रवाल, अभिषेक विश्वकर्मा, रवि आर्या और शोएब रजा निर्णायक रहे।
बैडमिंटन में प्रशांत मोहन ने पंकज त्रिपाठी को 21-19 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
टेबल टेनिस में योगेश कुमार गुप्त, चन्द्रप्रकाश और पंकज त्रिपाठी ने अपने अपने मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
इस अवसर पर वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरुण मिश्र, मंत्री विनय शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष डा॰ अत्रि भारद्वाज, महामंत्री अखिलेश मिश्र, पूर्व अध्यक्ष योगेश कुमार गुप्त, सुभाषचन्द्र सिंह, सुनील शुक्ला, आशुतोष पाण्डेय, ओपी राय चौधरी, खेल संयोजक कृष्ण बहादुर रावत मौजूद रहे।
कृष्ण बहादुर रावत
संयोजक, खेल आयोजन समिति

आनन्द चन्दोला खेल महोत्सव संतोष, संदीप व रावत शतरंज के शीर्ष पर

वाराणसी, 11 जनवरी। आनंद चंदोला खेल महोत्सव के दूसरे चरण में शनिवार को 37वीं दीनानाथ गुप्त स्मृति मीडिया बैडमिंटन, विश्वनाथ सिंह दद्दू स्मृति मीडिया टेबल टेनिस, कैरम व शतरंज प्रतियोगिता पराड़कर स्मृति भवन में शुरू हुई। यह प्रतियोगिता वाराणसी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित हो रही है। शतरंज में संतोष चौरसिया, संदीप गुप्ता और केबी रावत दो-दो बाजी जीत कर शीर्ष पर हैं। आर संजय, चंदन रूपानी, ओपी चौधरी और पंकज त्रिपाठी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है। विजय कुमार और दिनेश पाठक रेफरी रहे।
कैरम में संदीप गुप्ता ने चंद्रप्रकाश को, सुनील शुक्ला ने नीलाम्बुज तिवारी को, चंदन रूपानी ने सुशील मौर्या को, आर संजय ने डा. अत्रि भारद्वाज को, पंकज त्रिपाठी ने सागर यादव को, रवीन्द्र त्रिपाठी ने अमित खन्ना को, शैलेश चौरसिया ने अरुण मालवीय को तथा रोहित चतुर्वेदी ने अरविन्द्र मिश्र को हरा कर अंतिम आठ में प्रवेश किया। अन्तर्राष्ट्रीय रेफरी रमेश वर्मा की देखरेख में राष्ट्रीय अम्पायर अश्वनी चक्रवाल, अभिषेक विश्वकर्मा, रवि आर्या और शोएब रजा निर्णायक रहे। बैडमिंटन में प्रशांत मोहन, नीलाम्बुज तिवारी, संदीप शुक्ला, पंकज त्रिपाठी, चंदन रूपानी, योगेश गुप्त, नितेश सिंह व संदीप गुप्ता ने अंतिम आठ में प्रवेश किया। 12 जनवरी को सुबह 10ः30 बजे से सभी शेष मैच खेले जायेंगे।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि संजय जैन एवं प्रशांत केजरीवाल ने दीप प्रज्जवलन कर तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वस्थ्य रहने के लिए इस तरह के खेल प्रतियोगिता का होना जरूरी बताया। काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष डा॰ अत्रि भारद्वाज, वाराणसी प्रेस क्लब के मंत्री विनय शंकर सिंह एवं कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरुण मिश्र ने कार्यक्रम संचालन किया। यूपी कैरम संघ के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह, पूर्व अध्यक्ष योगेश कुमार गुप्त, केडीएन राय, बीबी यादव, विनय सिंह, जितेन्द्र श्रीवास्तव, सुनील शुक्ला, खेल संयोजक कृष्ण बहादुर रावत मौजूद रहे।
कृष्ण बहादुर रावत
संयोजक, खेल आयोजन समिति

37वीं दीनानाथ गुप्त स्मृति मीडिया बैडमिंटन एवं विश्वनाथ सिंह दद्दू टेबल टेनिस, शतरंज तथा कैरम प्रतियोगिता 11 से 13 जनवरी, 2025

वाराणसी 10 जनवरी। 37वीं दीनानाथ गुप्त स्मृति मीडिया बैडमिंटन एवं विश्वनाथ सिंह दद्दू टेबल टेनिस, शतरंज तथा कैरम प्रतियोगिता 11 से 13 जनवरी, 2025 तक पराड़कर स्मृति भवन के ईश्वरचन्द्र सिन्हा बहुउद्देशीय हाल में आयोजित की जा रही है।
काशी पत्रकार संघ व वाराणसी प्रेस क्लब के बैनर तले आनन्द चंदोला खेल महोत्सव के दूसरे चरण में होने वाली बैडमिंटन एवं कैरम प्रतियोगिता में एकल व लकी युगल के मुकाबले होंगे। बैडमिंटन का ड्रा आज निकाला गया। इस प्रतियोगिता 32 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। आयोजन समिति के संयोजक कृष्ण बहादुर रावत के अनुसार 11 जनवरी को दिन में 11 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी श्री संजय जैन एवं श्री प्रशांत केजरीवाल करेंगे।
कृष्ण बहादुर रावत
संयोजक
खेल आयोजन समिति

37वीं कनिष्कदेव गोरावाला मीडिया क्रिकेट का चैंपियन बनी ईश्वर देव मिश्र एकादश

वाराणसी, 27 दिसम्बर। ईश्वर देव मिश्र एकादश ने शुक्रवार को आनन्द चंदोला खेल महोत्सव के तहत खेली जा रही 37वीं कनिष्कदेव गोरावाला मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में विद्या भास्कर एकादश को 32 रनों से हरा कर खिताब जीता।
काशी पत्रकार संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब एवं जिला प्रशासन के बैनर तले सांसद सांस्कृतिक जागरूकता महोत्सव के तहत डाक्टर सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स काम्पलेक्स सिगरा में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में पहले खेलते हुए ईश्वर देव मिश्र एकादश ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 177 रन बनाए। सोनू ने 34 गेद पर छ चौके व एक छक्के की मदद से 52, अमित मिश्रा ने 17, अमित मिश्र द्वितीय ने 13, मैन आफ द मैच इरफान ने 30 गेंद पर सात चौके की मदद से नाबाद 50 रन बनाए। विद्याभास्कर एकादश की तरफ से सुब्रतो मुखर्जी ने तीन, अभिषेक कुमार ने दो विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी विद्या भास्कर एकादश की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी। राहुल सिंह ने 30 गेंद पर 57 रन, अभिषेक कुमार ने 23 रन की पारी खेली। ईश्वरदेव मिश्र एकादश की तरफ से इरफान ने तीन, रवि सिंह, पुरूषोत्तम चतुर्वेदी, सोनू, अमित मिश्रा व शैलेश चौरसिया ने एक-एक विकेट लिया।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि श्री हिमांशु नाग पाल (सीडीओ) ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार इरफान खान को, सर्वश्रेष्ठ गंेदबाज दीनबंधु राय को, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विनय शंकर सिंह को मिला। मैंन आफ द मैच का पुरस्कार अमित मिश्रा, दीनबंधु राय, सोनू कुमार, संदीप शुक्ला, विनय शंकर सिंह, इरफान खान को मिला। सोनू कुमार को फइानल में हाफ सेंचुरी लगाने के लिए विशेष पुरस्कार भी दिया गया।
इससे पहले वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरुण मिश्र ने सीडीओ का स्वागत किया। मंत्री विनय शंकर सिंह और कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक कृष्ण बहादुर रावत ने किया। सह संयोजक रोहित चतुर्वेदी व पंकज त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस मौके पर काशी पत्रकार के अध्यक्ष डा. अत्रि भारद्वाज महामंत्री अखिलेश मिश्र, पूर्व अध्यक्ष विकास पाठक, केडीएन, योगेश कुमार गुप्त, सुभाष चन्द्र सिंह, बीबी यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव ज्ञानसिंह रौतेला, उमेश गुप्ता सुनील शुक्ला अजय कृष्णा चतुर्वेदी संजय मिश्रा विमलेश चतुर्वेदी आदि सहित भारी संख्या में पत्रकार व खिलाड़ी मौजूद रहे।
(कृष्ण बहादुर रावत)
संयोजक
खेल आयोजन समिति

ईश्वर देव मिश्र एकादश फाइनल में आज खिताबी मुकाबला विद्या भास्कर एकादश से 37वीं कनिष्कदेव गोरावाला मीडिया क्रिकेट

वाराणसी, 26 दिसम्बर। ईश्वर देव मिश्र एकादश ने गुरूवार को आनन्द चंदोला खेल महोत्सव के तहत खेली जा रही 37वीं कनिष्कदेव गोरावाला मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में गर्दे एकादश को 5 विकेट से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।
काशी पत्रकार संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब एवं जिला प्रशासन के बैनर तले सांसद सांस्कृतिक जागरूकता महोत्सव के तहत डाक्टर सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स काम्पलेक्स सिगरा में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में पहले खेलते हुए गर्दे एकादश की टीम 19 ओवर में 87 रन पर आल आउट हो गयी। पवन चक्रवाल ने 30 व दीपक राय ने 11 रन बनाए। शेष बल्लेबाज दहाई की संख्या नहीं छू पाए। अतिरिक्त रनों का योगदान 19 रनों का रहा। ईश्वर देव मिश्र एकादश की तरफ से रवि सिंह, अमित मिश्र ने दो-दो व इरफान व कप्तान पुरूषोत्तम चतुर्वेदी ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में खेलने उतरी ईश्वरदेव मिश्र एकादश की टीम ने 10.5 ओवर में 5 विकेट खोकर विजय लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मैन आफ द मैच इरफान ने नाबाद 34, जमील अहमद ने नाबाद 19 रन बनाए। पहले ही ओवर में गर्दे एकादश के संतोष सिंह ने दो विकेट लेकर सनसनी फैला दी। अतिरिक्त रनों का योगदान 29 रनों का रहा। गर्दे एकादश की तरफ से संतोष सिंह ने दो व आशीष, अभिषेक और रबीश ने एक-एक विकेट लिया। हेमंत राय व धौनी सैनी अम्पायर तथा विपिन सर्राफ स्कोरर थे। इससे पहले ड्रीमलैंड होल्डिंग्स लिमिटेड के चेयरमैन श्री दीपक बहल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच सुबह 10 बजे से विद्या भास्कर एकादश और ईश्वरदेव मिश्र एकादश के बीच खेला जायेगा।
(कृष्ण बहादुर रावत)
संयोजक
खेल आयोजन समिति

गत विजेता पराड़कर को हरा विद्या भास्कर एकादश फाइनल में मैंन आफ द मैच विनय ने बनाए शानदार 38 रन 37वीं कनिष्कदेव गोरावाला मीडिया क्रिकेट

वाराणसी, 24 दिसम्बर। विद्या भास्कर एकादश ने मंगलवार को आनन्द चंदोला खेल महोत्सव के तहत खेली जा रही 37वीं कनिष्कदेव गोरावाला मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता में गत विजेता पराड़कर एकादश को 4 विकेट से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।
काशी पत्रकार संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब एवं जिला प्रशासन के बैनर तले सांसद सांस्कृतिक जागरूकता महोत्सव के तहत डाक्टर सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स काम्पलेक्स सिगरा में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में पहले खेलते हुए पराड़कर एकादश ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 109 रन बनाए। राजेन्द्र यादव ने 24, प्रशांत मोहन ने 40 रन बनाए। शेष बल्लेबाज दहाई की संख्या नहीं छू पाये। विद्या भास्कर एकादश की तरफ से आशुतोष राय ने दो तथा अभिषेक सिंह, ओपी सिंह व अभिषेक कुमार ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में खेलने उतरी विद्या भास्कर एकादश की टीम ने 5 गेंद शेष रहते हुए छह विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। ओपी सिंह ने 10, मैन आफ द मैच विनय सिंह ने 47 गेंद पर 3 चौके की मदद से 38 व आशुतोष राय ने नाबाद 13 रन बनाए। पराड़कर एकादश की तरफ से दीनबंधु राय व अनिल कुशवाहा ने दो-दो व प्रशांत मोहन व सागर यादव ने एक-एक विकेट लिया। सत्यम मौर्या व विपिन सर्राफ अम्पायर व एन के यादव स्कोरर रहे।
बुधवार को विश्राम दिवस है। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल गुरूवार को सुबह 10 बजे से गर्दे एकादश और ईश्वरदेव मिश्र एकादश के बीच मैच खेला जायेगा। इसके पूर्व मीडिया रिसर्च एण्ड वेलफेयर सोसाइटी एवं सामयिक बिल्ट्स के प्रधान सम्पादक डॉ. अरविन्द सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
(कृष्ण बहादुर रावत)
संयोजक
खेल आयोजन समिति

विद्या भास्कर एकादश सेमीफाइनल में 37वीं कनिष्कदेव गोरावाला मीडिया क्रिकेट

वाराणसी, 23 दिसम्बर। विद्या भास्कर एकादश ने सोमवार को डाक्टर सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स काम्पलेक्स सिगरा में आनन्द चंदोला खेल महोत्सव के तहत खेली जा रही 37वीं कनिष्कदेव गोरावाला मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता में लालजी एकादश को 16 रनों से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
काशी पत्रकार संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब एवं जिला प्रशासन के बैनर तले सांसद सांस्कृतिक जागरूकता महोत्सव के तहत खेली जा रही इस प्रतियोगिता में पहले खेलते हुए विद्या भास्कर एकादश की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 127 रन बनाए। अभिषेक सिंह ने 17, राहुल ने 25, सुब्रतो ने 25, विनय शंकर सिंह ने 21, अभिषेक कुमार ने 12 रन बनाए। लालजी एकादश की ओर से आशीष पाण्डेय ने तीन, संदीप शुक्ला ने दो विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी लालजी एकादश 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 111 ही बना सकी। संदीप शुक्ला ने 39, आर, संजय ने 13 व चंद्र प्रकाश ने 10 रन बनाए। विद्या भास्कर एकादश की ओर से राहुल सिंह, अभिषेक सिंह व ओपी सिंह ने दो-दो विकेट लिए। आरपी गुप्ता व चंद्र प्रकाश अम्पायर व नन्द किशोर यादव स्कोरर रहे। इससे पहले प्रमुख समाज सेवी विनोद कुमार गिनोडिया ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मंगलवार को पराड़कर एकादश और विद्या भास्कर एकादश के बीच पूर्वाह्न 9ः30 बजे से खेला जाएगा।
(कृष्ण बहादुर रावत)
संयोजक
खेल आयोजन समिति

धमाकेदार जीत के साथ ईश्वरदेव सेमीफाइनल में 37वीं कनिष्कदेव गोरावाला मीडिया क्रिकेट

वाराणसी, 22 दिसम्बर। मैन आफ द मैच सोनू (24 रन, 3 विकेट) के हरफनमौला खेल एवं रवि सिंह (51 रन) के अर्धशतकीय प्रहार की मदद से गत उपविजेता ईश्वरदेव मिश्र एकादश ने यहां डाक्टर सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स काम्पलेक्स सिगरा में आनन्द चंदोला खेल महोत्सव के तहत खेली जा रही 37वीं कनिष्कदेव गोरावाला मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को लालजी एकादश को 80 रन से हरा कर लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
काशी पत्रकार संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब एवं जिला प्रशासन के बैनर तले सांसद सांस्कृतिक जागरूकता महोत्सव के तहत खेली जा रही इस प्रतियोगिता के मुकाबले में ईश्वरदेव मिश्र एकादश ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन बनाए। रवि और सोनू के अलावा अमित मिश्र प्रथम ने 30 रन बनाये। आशीष पाण्डेय ने तीन व रविकर दुबे ने दो विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी लालजी एकादश ने 17.3 ओवर में 91 रन ही बना सकी। संदीप शुक्ला ने नाबाद 38, अमत वर्मा ने 15 रन की पारी खेली। सोनू के अलावा इरफान ने तीन व कप्तान पुरूषोत्तम चतुर्वेदी ने दो विकेट लिए। आरपी गुप्ता व चंद्र प्रकाश अम्पायर व नन्द किशोर यादव स्कोरर रहे। इससे पहले प्रमुख समाज सेवी दयाशंकर मिश्र ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया। आज का मौच: लालजी एकादश बनाम विद्या भास्कर एकादश पूर्वाह्न 9ः30 बजे से।
(कृष्ण बहादुर रावत)
संयोजक
खेल आयोजन समिति

पराड़कर की जीत में दीनबन्धु की घातक गेंदबाजी 37वीं कनिष्कदेव गोरावाला मीडिया क्रिकेट

वाराणसी, 21 दिसम्बर। प्रशांत मोहन (49) और डा. जिनेश (24) के बीच पहले विकेट के लिए की गई 86 रनों की साझेदारी के बाद दीनबन्धु राय (5-18) की घातक गेंदबाजी के दम पर गत विजेता पराड़कर एकादश ने यहां डॉक्टर सम्पूर्णानन्द स्पार्ट्स कॉम्पलेक्स में आनन्द चंदोला खेल महोत्सव के तहत खेली जा रही 37वीं कनिष्कदेव गोरावाला मीडिया क्रिकेट में गर्दे एकादश को 108 रनों से पराजित कर ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया।
काशी पत्रकार संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब एवं जिला प्रशासन के बैनर तले सांसद सांस्कृतिक जागरूकता महोत्सव के तहत शनिवार को खेले गये मुकाबले में पराड़कर एकादश ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 162 रन बनाए। प्रशांत-जिनेश के अलावा संतोष यादव ने 41 रनों की आक्रामक पारी खेली। वरूण उपाध्याय और पवन चक्रवाल ने दो-दो, अभिषेक मिश्र और आशीष शुक्ला ने एक-एक विकेट चटकाए।
जवाब में 163 रनों के लक्ष्य के साथ खेलने उतरी गर्दे एकादश की टीम दीनबंधु राय की घातक गेंदबाजी के आगे 54 रनों पर ढेर हो गई। पवन चक्रवाल 18 ही टीम की ओर से दहाई का आंकड़ा छू सके। दीनबंधु के अलावा श्रीप्रकाश, अनिल कुशवाहा, और पंकज त्रिपाठी ने एक-एक विकेट चटकाए। चंद्रप्रकाश और विपिन ने अम्पायरिंग और चंदकिशोर यादव ने स्कोरिंग की। इससे पूर्व वाराणसी पब्लिक स्कूल के निदेशक श्री नीलकांत गुप्ता और ज्योतिषाचार्य अनुपम शुक्ला ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया। आज का मौच: लालजी एकादश बनाम ईश्वरदेव मिश्र एकादश पूर्वाह्न 9ः30 बजे से।
इस मौके पर काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष डा॰ अत्रि भारद्वाज, महामंत्री अखिलेश मिश्र, कोषाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी, वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरुण मिश्र, मंत्री विनय शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष विकास पाठक, केडीएन राय, योगेश कुमार गुप्त, सुभाषचन्द्र सिंह, बी॰बी॰ यादव, केबी रावत, सुरेश सिंह, दीनबन्धु राय, पुरूषोत्तम चतुर्वेदी, सुरेन्द्र नारायण तिवारी, सुनील शुक्ला, शैलेश चौरसिया, अजय राय, अजय चतुर्वेदी, रोहित चतुर्वेदी, विमलेश चतुर्वेदी, सुशील मिश्र, आदि मौजूद रहे।
(कृष्ण बहादुर रावत)
संयोजक
खेल आयोजन समिति

ईश्वरदेव की जीत में चमके अमित 37वीं कनिष्कदेव गोरावाला मीडिया क्रिकेट

वाराणसी, 20 दिसम्बर। मैन आफ द मैच अमित मिश्र (अजेय 37 रन, 2 विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौलत गत उपजेता ईश्वरदेव मिश्र एकादश ने आनन्द चंदोला खेल महोत्सव के तहत खेली जा रही 37वीं कनिष्कदेव गोरावाला मीडिया क्रिकेट के उद्घाटन मुकाबले में विद्याभास्कर एकादश को आठ विकेट से पराजित कर दिया।
काशी पत्रकार संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब एवं जिला प्रशासन के बैनर तले सांसद सांस्कृतिक जागरूकता महोत्सव के अन्तर्गत डॉक्टर सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स सिगरा में शुक्रवार को खेले गये मुकाबले में टॉस हार कर पहले खेलने को बाध्य विद्याभास्कर एकादश ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 96 रन बनायें। विनय शंकर सिंह ने 28, सुभाष राय, सुब्रतो ने 12-12 तथा राहुल ने 11 रन बनाये। अमित मिश्र के अलावा रवि सिंह ने तीन विकेट लिए। जवाब में ईश्वरदेव मिश्र एकादश ने 11.4 ओवर में दो विकेट खोकर 97 रन बना लिए। अमित के अलावा अमित मिश्र द्वितीय ने 34 रन बनाये।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं समाजसेवी श्री अवधेश पाठक ने किया। इस मौके पर काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष डा॰ अत्रि भारद्वाज, महामंत्री अखिलेश मिश्र, कोषाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी, वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरुण मिश्र, मंत्री विनय शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष केडीएन राय, योगेश कुमार गुप्त, सुभाषचन्द्र सिंह, बी॰बी॰ यादव, राजनाथ तिवारी, शुभाकर दूबे, केबी रावत, सुरेश सिंह, जितेन्द्र श्रीवास्तव, दीनबन्धु राय, पुरूषोत्तम चतुर्वेदी, सुरेन्द्र नारायण तिवारी, उमेश गुप्ता, सुनील शुक्ला, अश्वनी श्रीवास्तव, शैलेश चौरसिया, किशोर गोरावाला, अजय राय, सोमेश्वर यादव, आनन्दवर्धन, विभूति नारायण चतुर्वेदी, अजय चतुर्वेदी, रोहित चतुर्वेदी, विमलेश चतुर्वेदी, सुशील मिश्र, आर संजय, ज्ञान सिंह रौतेला आदि मौजूद रहे।
आज का मौच:- पराड़कर एकादश बनाम गर्दे एकादश पूर्वाह्न 9ः30 बजे से।

(कृष्ण बहादुर रावत)
संयोजक
खेल आयोजन समिति

37वीं कनिष्कदेव गोरावाला मीडिया क्रिकेट आज से

वाराणसी, 19 दिसम्बर। आनन्द चन्दोला खेल महोत्सव-2024 के प्रथम चरण में 37वीं कनिष्कदेव गोरावाला स्मृति मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता 20 से 27 दिसम्बर, 2024 तक डॉक्टर सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, सिगरा में सांसद सांस्कृतिक जागरूकता महोत्सव के तहत आयोजित की गयी है। काशी पत्रकार संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब एवं जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी श्री अवधेश पाठक पूर्वाह्न 10 बजे करेंगे। टी-20 प्रारूप पर आधारित प्रतियोगिता में गत चैंपियन पराड़कर एकादश व गत उपजेता ईश्वरदेव मिश्र एकादश सहित कुल पांच टीमें भाग लेंगी। प्रतिभागी टीमों में लालजी एकादश, गर्दे एकादश व विद्याभास्कर एकादश भी शामिल हैं। उद्घाटन मुकाबला गत उपजेता ईश्वरदेव मिश्र और विद्याभास्कर एकादश के बीच खेला जायेगा।
ईश्वरदेव मिश्र एकादश (इलेक्ट्रानिक मीडिया) पुरुषोत्तम चतुर्वेदी (कप्तान), अमित मिश्रा (1), अमित मिश्रा (2), सोनू कुमार, रवि सिंह, चंदन रूपानी, संदीप गुप्ता, नीरज जायसवाल, शैलेश चौरसिया, इरफान, गोपाल मिश्रा, सैय्यद फैज, जमील अहमद, अनुज तिवारी, उमेश गुप्ता। विद्याभास्कर एकादश-(राष्ट्रीय सहारा) विनय शंकर सिंह (कप्तान), ओ0पी0 सिंह, सुभाष राय, सुब्रतो मुखर्जी, अभिषेक सिंह, राहुल सिंह, अभिषेक कुमार, रवि सिंह, अभिलेंदू द्विवेदी, देवेश सिंह, आशुतोष राय, राजकुमार प्रजापति, अजय कुमार, त्रिपुरेश राय, विरेन्द्र सिंह।
नोट: स्टेडियम में नगर निगम छोर गेट नं.-1 से प्रवेश एवं पार्किंग की सुविधा है।
कृष्ण बहादुर रावत
संयोजक
खेल आयोजन समिति

पराड़कर जी ने हिंदी भाषा और पत्रकारिता को समृद्ध व संस्कारित किया पराड़कर जयंती पर वक्ताओं के उद्गार

वाराणसी, 07 नवम्बर। संपादकाचार्य बाबू राव विष्णु पराड़कर ने हिंदी भाषा और पत्रकारिता को समृद्ध व संस्कारित किया। उनकी पत्रकारिता राष्ट्रभक्ति और क्रांति धर्म से अनुप्राणित थी। निरंकुश अंग्रेजी साम्राज्य को निर्भीकता से चुनौती देने का सामर्थ्य पराड़कर जी के लेखों में उपलब्ध है। ये विचार गुरुवार को पराड़कर जयंती पर काशी पत्रकार संघ द्वारा पराड़कर स्मृति भवन में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने व्यक्त किए। मुख्य वक्ता विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय ने कहा कि पराड़कर जी भारत, भारती और भारतीयता के समर्पित साधक थे। पत्रकारिता के सामाजिक दायित्व की वे समझ रखते थे। वे दूरदर्शी और स्पष्टवादी पत्रकार थे। देश के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक नवजागरण में उनके लेखन का महत्वपूर्ण स्थान था। समाजवादी चिंतक विजय नारायण ने पराड़कर जी को हिंदी पत्रकारिता के नवयुग का प्रवर्तक बताया। प्रो. श्रद्धानंद ने कहा कि ऐसी पुण्य आत्माओं का स्मरण करने से ऊर्जा मिलती है। डा. महेंद्र तिवारी अलंकार ने पराड़कर जी की मूल्यपरक पत्रका‌रिता को रेखांकित किया। श्री योगेश कुमार गुप्त ने कहा कि पराड़कर जी का लेखन समाज को जोड़ने वाला था। सुभाष चंद्र सिंह ने कहा कि पराड़कर जी के व्यक्तित्व और कृतित्व से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। डा. कवींद्र नारायण ने कहा कि पराड़कर जी आजादी के समर्थक ही नहीं वरन योद्धा भी थे। भारतेंदु वंशज दीपेश चंद्र चौधरी ने कहा कि छोटे-छोटे वाक्यों से विषय को समृद्ध करना पराड़कर जी की विशिष्टता थी। एके लारी ने पत्रकारिता में आसन्न संकट पर चिंता व्यक्त की। अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष डा. अत्रि भारद्वाज ने कहा कि पराड़कर जी की पत्रकारिता मानव समाज की दिशा निर्देशिका है। कार्यक्रम का संचालन संघ के महामंत्री अखिलेश मिश्र व धन्यवाद ज्ञापन वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री अरुण मिश्र ने किया। इस अवसर पर संघ के कोषाध्यक्ष सर्वश्री पंकज त्रिपाठी, राजनाथ तिवारी, कैलाश यादव, अरुण कुमार सिंह, मुन्नालाल साहनी, आशुतोष पांडेय, विमलेश चतुर्वेदी, डा. जयशंकर जय, रामजी वर्मा, राममिलन श्रीवास्तव व अजय यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे।
अखिलेश मिश्र
महामंत्री

अजय उपाध्याय पहले टेक्नोक्रेट संपादक थे

वाराणसी, 9 जुलाई। अमर उजाला और हिंदुस्तान समाचार पत्र के समूह संपादक रहे अजय उपाध्याय पहले टेक्नोक्रेट संपादक थे। वे अद्भुत अध्येता और ज्ञानी थे। हिंदी वर्तनी और भाषा के प्रति संवेदनशील पत्रकारों की दुर्लभ होती सूची में वे एक महत्वपूर्ण नाम थे। वे अपने हिसाब से जिंदगी जीने वाले खांटी बनारसी, अत्यंत संवेदनशील, सहज, सरल और पहली मुलाकात में दिल में घर कर लेने वाले जिंदादिल इंसान थे। यह विचार वरिष्ठ पत्रकार अजय उपाध्याय के लिए आज काशी पत्रकार संघ की ओर से पराड़कर स्मृति भवन में हुई श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने व्यक्त किये। प्रोफेसर सुरेंद्र प्रताप ने उन्हें गांधी दर्शन में दक्ष बताया। पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले ने उन्हें समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व की संज्ञा दी। समाजवादी चिंतक विजय नारायण ने भाषा और शैली की शुद्धता का पक्षधर बताया। काशी हिंदू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकारिता उनकी स्वाभाविक प्रवृत्ति थी। डा. कवींद्र नारायण ने आने वाली पीढ़ी के लिए अजय उपाध्याय को प्रेरक बताया। काशी पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष योगेश कुमार गुप्त ने उन्हें निष्पक्ष टिप्पणीकर्ता बताया। विजय नारायण ने कहा कि अजय जी सभी के प्रति अपनत्व का भाव रखते थे। वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरुण मिश्र ने कहा कि अजय उपाध्याय काशी के प्रति संवेदनशील थे। एके लारी ने कहा कि अजय जी में पत्रकारिता के संस्कार थे। डा. अजय कृष्ण चतुर्वेदी ने उन्हें संघर्षशील व्यक्तित्व के रूप में रेखांकित किया। काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष डा. अत्रि भारद्वाज, महामंत्री अखिलेश मिश्र, कोषाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी, आर राजीवन, सुधीर गणोरकर, मुन्नालाल साहनी, विमलेश चतुर्वेदी, बृजमोहन पांडेय, आशुतोष पांडेय, कांग्रेस नेता अरविंद किशोर राय ने भी श्रद्धासुमन से अजय उपाध्याय के कृतित्व व व्यक्तित्व पर चर्चा की। इसी क्रम में काशी पत्रकार संघ के सदस्य मो. इस्माइल, बृजेश मिश्र के अग्रज राजेश मिश्र, संघ के मंत्री सुनील शुक्ल के पिता श्री राधेश्याम शुक्ल, संघ के सदस्य उजैर खां की माता श्रीमती हलीमा खानम, पंकज सिन्हा के पिता श्री आशंका नन्द सिन्हा और अनिल मिश्र की माता श्रीमती माया देवी के निधन पर भी शोक व्यक्त किया गया।

समाचार पत्र विज्ञापन की सीमा निर्धारित करें: प्रो. दवे

वाराणसी, 30 मई। हिन्दी भाषा और हिन्दी पत्रकारिता दोनों का विकास एक साथ समन्वित है। हालांकि तकनीकी बदलाव ने हिन्दी पत्रकारिता को प्रभावित किया है। इस प्रभाव पर बाजारवाद की झलक भी दिखती है। कीमतवार और विज्ञापनदाता ने भी असर डाला है। इन सबके आलोक में यह जरूरी हो गया है कि समाचार पत्र सीमा निर्धारण करें। यह कहना था काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पत्रकारिता व जनसंप्रेषण विभाग के प्रोफेसर अनुराग दवे का। वह गुरूवार को काशी पत्रकार संघ की ओर से हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित ‘पत्रकारिता से मीडिया तक का सफर’ विषयक संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में विचार व्यक्त कर रहे थे। प्रोफेसर दवे ने कहा कि सोशल मीडिया के कारण लेखन के स्वरूप में बदलाव आया है लेकिन तथ्य संग्रहण की क्षमता आज भी जरूरतों की ओर मजबूती से इंगित करती है। पूर्व कुलपति प्रोफेसर हरिकेश सिंह ने कहा कि भाषा के प्रति अपनी चेतना को मजबूती से जागृत करने की जरूरत है। संगठित चेतना से मीडिया को सर्वहितकारी बनाना होगा। पूर्व कुलपति प्रो. राममोहन पाठक ने कहा कि पत्रकारिता की मूल आत्मा तो संघर्ष की रही। संकट और संस्कार की पृष्ठभूमि में अपनी लोकशिक्षा परम्परा को और ऊर्जित करना होगा। समाजवादी चितंक विजय नारायण ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता से हिन्दी को काफी संबल मिला। इस संबल को और बलवान करने के लिये जनआंदोलन की जरूरत है। प्रो. सतीश राय ने पत्रकारिता का चरित्र और संस्कार बनाये रखने पर जोर दिया। संघ के पूर्व अध्यक्ष योगेश कुमार गुप्त ने जहां सकारात्मकता को स्वीकारने पर बल दिया, वहीं योगेन्द्र नारायण शर्मा ने पत्रकारों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाने की बात कहीं। अध्यक्षता करते हुए काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष डा. अत्रि भारद्वाज ने कहा कि आज के बदलते दौर में भी समाचारों के नियंत्रित लेखन अर्थात उसकी मूल भावना को बनाये रखना जरूरी है। स्वागत और संचालन संघ के महामंत्री अखिलेश मिश्र, विषय स्थापना संघ के उपाध्यक्ष डा. वशिष्ठ नारायण सिंह व धन्यवाद ज्ञापन वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरुण मिश्र ने किया। इस मौके पर अतिथियों ने काशी पत्रकार संघ की वेबसाइट लांच की। संगोष्ठी में पूर्व अध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह, डा. कवीन्द्र नारायण, दीपेश चन्द्र चौधरी आदि ने विचार रखे। इस अवसर पर संघ के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ तिवारी, उमेश गुप्ता, डा. अजय कृष्ण चतुर्वेदी, वाराणसी प्रेस क्लब के मंत्री विनय शंकर सिंह, ओंकारनाथ उपाध्याय, मुन्ना लाल साहनी, आशुतोष पाण्डेय, जय शंकर जय, विमलेश चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

वाराणसी। अपना लोकतंत्र महान, एक जून को करें मतदान, आओ मिलकर अलख जगाए शत प्रतिशत मतदान कराए, इस मुहिम के साथ काशी के श्रमजीवी पत्रकारों ने जनता से एक जून को घरों से निकलकर मतदान करने की अपील की। रविवार को काशी पत्रकार संघ और वाराणसी प्रेस क्लब की ओर से मतदाता जागरूकता, शपथ ग्रहण एवम हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम में शहर की नामचीन सामाजिक संस्था आक्सीजन क्लब के सदस्यों ने भी बढ़चढ़ कर सहभागिता की। कार्यक्रम में व्यापारी, उद्यमी, खेल जगत, चिकित्सक, प्रशासनिक अधिकारी समेत शहर के बौद्धिक वर्ग के लोग इस मुहिम में शामिल हुए। वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरुण मिश्र ने कार्यक्रम में आए लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए सभी को शपथ दिलाई। काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अत्रि भारद्वाज ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की और कहा की पत्रकार केवल खबरों तक ही सीमित नहीं रहते बल्कि लोकतंत्र के इस उत्सव के मुहिम को आगे बढ़ाने और लोगो को जागरूक करने का भी काम करते है। कार्यक्रम में प्रस्तुत देशभक्ति के गीतों ने ऊर्जा का संचार किया। मतदाता जागरूकता एवं हस्ताक्षर अभियान में काशी पत्रकार संघ के