
सदस्यों को सूचनार्थ/प्रकाशनार्थ
काशी पत्रकार संघ की कार्यसमिति ने वर्ष 2026 की सदस्यता के लिए प्राप्त आपत्तियों/अपीलों का निस्तारण कर दिया है। वर्ष 2026 की सदस्यता के लिए स्वीकृत एवं अस्वीकृत आवेदनों की सूची संघ के सूचना पट पर चस्पा कर दी गयी है। कार्यसमिति के निर्णय पर अपील साधारण सभा में की जा सकती है। साधारण सभा के लिए अपील 30.05.2026 तक किसी भी कार्यदिवस में संघ के कार्यालय में दी जा सकती है। जिन आवेदकों के फार्म अस्वीकृत कर दिये गये हैं, वे अपना सदस्यता शुल्क (पत्रकार कल्याण कोष की राशि छोड़ कर) 30.05.2026 तक वापस ले सकते हैं।
(जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव)
महामंत्री