
वाराणसी। काशी पत्रकार संघ के तत्वावधान में हिंदी पत्रकारिता दिवस 30 मई, 2026 (शनिवार) को पूर्वाह्न 11 बजे से पराड़कर स्मृति भवन में ‘डिजिटल युग में हिन्दी पत्रकारिता की चुनौतियां और सम्भावनाएं (सोशल मीडिया, फेक न्युज, डिजिटल प्लेटफॉर्म और बदलती पाठक संस्कृति)’ विषयक संगोष्ठी आयोजित है। संगोष्ठी के सम्मानित अतिथि साहित्य भूषण/पूर्व प्राचार्य/प्रतिष्ठित साहित्यकार व सम्पादक ‘शब्द बीज’ प्रोफेसर इंदीवर तथा प्रतिष्ठित साहित्यकार/पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रोफेसर सुरेन्द्र प्रताप होंगे। आपकी गरिमामय उपस्थिति के हम आकांक्षी हैं।
जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
महामंत्री